शनिचरी रपटा में हुई लूट की वारदात सर्राफा व्यवसाई बना शिकार |
मिली जानकारी के अनुसार गोडपारा निवासी विक्की सोनी उम्र 28 वर्ष पिता गोकुल सोनी और विजय सोनी दोनों भाई हैं और उनका सोने चांदी की दुकान है जोकि अमरैया चौक मे राधिका ज्वेलर्स के नाम से है। रोजाना की तरह शनिवार को शाम करीब 7:00 बजे दुकान बंद करके घर जा रहे थे उनके पास रोज की तरह ज्वेलरी से भरा दो बैग थे जो वह अपने साथ घर ले जाया करते थे। विक्की सोनी आगे चल रहे थे और विनोद सोनी पीछे चल रहे थे। रपटा के अंतिम छोर में एक व्यक्ति ने विक्की को हाथ दिखा कर रुकने का इशारा किया, जैसी ही उन्होंने गाड़ी रोक की तो हाथ देने वाले ने स्कूटी में रखे दो बैग में से एक बैग को लेकर पास में खड़े अपने दूसरे साथी की बाइक में बैठकर फरार हो गया। उसके बाद उनकी बाइक तेज रफ्तार से जूना बिलासपुर की ओर गई। किने शोर मचाया और उनकी आवाज सुनकर वहां पर विजय सोनी पहुंचे। उन्होंने स्कूटी से बाइक सवार का पीछा किया पर बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह भाग निकले। जानकारी मिलते हुए ही पुलिस ने वहां के सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगालना चालू कर दिया और कई जगह नाकेबंदी भी लगाई। सर्राफा व्यवसाई के हिसाब से करीब 5 लाख का माल लूटे जाने की जानकारी दी गई। कुछ समय से लगातार शहर में और आसपास इलाकों में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। फिलहाल इस अपराधिक घटना को सिटी कोतवाली के टी आई देख रहे हैं ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.