Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 30, 2022

पंण्डरिया पुलिस ने दिखाई दरियादिली।



पंण्डरिया पुलिस ने दिखाई दरियादिली।

उपचार कराने में असमर्थ 02 मानसीक रोगीयो को पंण्डरिया पुलिस ने भेजा बेहतर इलाज हेतु राज्य मानसीक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेन्दरी बिलासपुर।

क्षेत्रवासी तथा परिवार जनों के द्वारा पुलिस को किया गया धन्यवाद ज्ञापित।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री मुकेश यादव के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर असहाय आम जनों की हर संभव मदद करने तथा वृद्ध/बुजुर्गों व मानसीक रूप से विक्षिप्तो के देखरेख के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के 02 मानसिक तौर पर अस्वस्थ युवकों की जानकारी प्राप्त होने पर परिवार जनों से मुलाकात करने पर परिवार जनों के द्वारा बताया गया कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से घर में उपस्थित मानसिक रोगी का उपचार नहीं करा पा रहे हैं। जिन का विशेष ध्यान रखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के मार्गदर्शन पर तत्काल थाना प्रभारी पंण्डरिया के द्वारा उक्त रोगियों का डाक्टरी परीक्षण कराकर व माननीय जेएमएफसी न्यायालय पण्डरिया के न्यायालय में पेश करने पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उक्त विक्षिप्तो को राज्य मानसीक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेन्दरी बिलासपुर में बेहतर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उक्त सराहनीय कार्य में थाना पंण्डरिया प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। क्षेत्रवासियों के द्वारा पंण्डरिया पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे, अभियान की अत्यंत सराहना की जा रही है। साथ ही मानसीक रूप से अस्वस्थ मरीजों के परिजनो द्वारा पंडरिया पुलिस को भावुक होकर नम आंखो से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।                               

 CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad