धान खरीदी तिथि एवं अन्य मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन......।
खबर कोरिया जिले से है जहां भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जहाँ कोरिया जिले में समस्त धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय 15 फरवरी तक वृद्धि किया जाए एवं असमय बारिश एवं ओलावृष्टि से फसल नुकसान का मुआवजा शीघ्र प्रदान करने एवं अन्य मांगों को लेकर भाजपा अध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जयसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलू शिवहरे, भानु पाल, अनुराग दुबे की अगुवाई में बैकुंठपुर जाम पारा धान खरीदारी केंद्र में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन तहसीलदार बैकुंठपुर को सौंपा।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने कहा राज्य सरकार भू राजस्व संहिता की धारा 6-4 के तहत राज्य सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की तत्काल घोषणा करें एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के क्षतिपूर्ति का आकलन करा कर मुआवजा दिलाने का कार्य जल्द शुरू करें, धान खरीदी केंद्रों में किसानों को परेशान किया जा रहा है एवं कई अनियमितताएं सामने किसानों के आ रहे हैं।
जाम पारा धान खरीदी केंद्र समिति प्रबंधक प्रभाकर सिंह के द्वारा बताया गया जाम पारा धान खरीदी केंद्र में 54606 कुंटल धान किसानों का खरीदी किया जा चुका है, धान उठाओ 48320 क्विंटल धान परिवहन किया जा चुका है एवं अभी खरीदी 12000 कुंटल धान खरीदी 270 किसानों से खरीदी बाकी है नियमित रूप से टोकन दिया जा रहा है किसानों को एवं खरीदी शासन के नियमानुसार केंद्रों में किया जा रहा है।
जाम पारा धान खरीदी केंद्र में नोडल अधिकारी आवश्यक निरीक्षण करने पहुंचे जहाँ नियमों के तहत खरीदी करते हुए पाया गया साथ ही कोविड-19 का पालन भी किया जा रहा है बारदाना की भी उपलब्धता पर्याप्त है इस केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमितताएं नहीं पाई गई यह नोडल अधिकारी के द्वारा कहा गया।
CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.