हथबंद में शिव सैनिकों ने बंद पड़े आवास योजना को जारी कराने हस्ताक्षर अभियान चलाया
रुके आवास योजना चालू कराकर गरीब परिवार को राहत दे सरकार : शिवसेना
बलौदाबाजार जिला विकास खंड सिमगा अंतर्गत ग्राम हथबंद में शिव सैनिकों ने जिला अध्यक्ष संतोष यदु के निर्देशन पर ग्राम अध्यक्ष योगेश मोनु समुंद्रे के नेतृत्व में प्रदेश में रुके आवास योजना को चालू कराने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने बताया कि जिला ईकाई के आदेश पर पुरे बलौदा बाजार जिला के शिव सैनिक अपने गांवों में आवास योजना को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। जिसे ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार को योजना चालू करने मांग करेंगे। वहीं ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा हम सभी हितग्राहियों के यहां जाकर उनसे कितना हुआ कितना किस्त मिला जानकारी ले रहे हैं उन्हें संलग्न कर ज्ञापन देंगे अगर सरकार योजना चालू नहीं करती तो हितग्राहियों के साथ शिवसेना आंदोलन करेगी। मोनु समुंद्रे ने कहा कि इस अभियान से पता चला कि किसी का घर टुट चुका है परिवार बेघर होकर अपने ही गांव में किराए के मकान पर रह रहे हैं तो कोई अधुरा निर्माण कराकर तंबु तानकर दुसरे तीसरे किस्त की राह देख रहे हैं। अभियान में ग्राम उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ध्रुव, मिडिया प्रभारी नरेंद्र ध्रुव, किसान सेना अध्यक्ष ठकेश्वर चतुरे, महिला सेना अध्यक्ष सरोजनी ध्रुव, युवा सेना अध्यक्ष सतनाम सिंह राकेश, हेमंत, पंच मुलचंद टंडन, नरेंद्र अनंत आदि उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.