डोंगरगढ -कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी को किया नमन
महेंद्र शर्मा बँटी डोंगरगढ़ -महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज गोल बाजार आजाद चौक में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जनों ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत ही नहीं अपितु दुनिया को सत्य अहिंसा और सत्याग्रह का जो मार्ग दिखाया उस मार्ग पर चलकर भारत सहित विश्व के कई राष्ट्रों ने स्वतंत्रता की प्राप्ति की है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गोमास्ता नपाध्यक्ष सुदेश मेश्राम संध्या देशपांडे नलिनी मेश्राम संजय श्रीवास्तव अनिल मेश्राम रिमी भाटिया जितेंद्र भाटिया बलदेव यादव एडविन हैदर दुलीचंद बडोले किरण मेश्राम मधु श्रीवास्तव बबलू शांडिल्य निजार जीवा शिशुपाल भारती रामजी तराने गणेश साहू नरेश करसे मोह. अकील कुरैशी ललिता साखरे रेखा खोबरागडे बिंदा बाई कुंभकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.