कबीरधाम जिले के 10 साप्ताहिक बाजारों में लगेगी फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर : कबीरधाम जिले में विकासखंड स्तरीय आयोजन 21 फरवरी से 2 मार्च तक
कवर्धा, 20 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित विकासखंड स्तरीय विकास फोटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा 21 फरवरी से 2 मार्च तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर जनपद पंचायत के समन्वय से जिले के कवर्धा, सहसपुर लोहारा और बैगा आदिवासी बाहूल विकासखंड पंडरिया और बोड़ला के ग्राम पंचायतों में साप्ताहिक हॉट-बाजार शिविर लगाया लगाई जाएगी। कलेक्टर ने इसके लिए सभी जनपद पँचायत के सीईओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। इस फोटो प्रदर्शनी एवं सूचना शिविर स्थल पर राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार समाग्री का निःशुल्क वितरण किया जाएगा और राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, आदर्श गौठान, बिजली बिल हाफ योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राम वन गमन पथ, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पीडीएस, कृषि विभाग के विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं से संबंधित छायाचित्र के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
शिविर के निर्धारित तिथि -
विकासखंड स्तरीय विकास फोटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर हॉट बाजारों में किया जाएगा। इसके तहत 21 फरवरी को दामापुर, 22 फरवरी को रूसे, 23 फरवरी को दशरंगपुर, 24 फरवरी को खैरझिटी पु., 25 फरवरी को उड़ियाकला, 26 फरवरी को सिल्हाटी, 27 फरवरी को रबेली, 28 फरवरी को कुसुमघटा, 1 मार्च को राजानावागांव और 2 मार्च को मड़मड़ा में छायाचित्र प्रदर्शनी और सूचना शिविर आयोजित कर आम जनता को छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.