25 और मरीजों के सैंपल कोरोना पाजेटिव आये, 23 मरीज डिस्चार्ज,
कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 107 हुई
(शिवशंकर पाण्डेय बालाघाट)
बालाघाट।19 फरवरी 2022 को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 25 मरीजों के सैंपल कोरोना पाजेटिव आये हैं। पूर्व में कोरोना पाजेटिव आए 23 मरीजों के ठीक हो जाने पर 19 फरवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या अब 107 हो गई है। इन सभी मरीजों का होम आईसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 107 हो गई है। जिले में 19 फरवरी 2022 तक कुल 11 हजार 536 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 11 हजार 359 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले मे 19 फरवरी 2022 तक 70 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। 19 फरवरी 2022 तक जिले में कोरोना टेस्ट के लिए 03 लाख 97 हजार 388 सैंपल लिये जा चुके है। 19 फरवरी 2022 को कोरोना टेस्ट के लिए 992 सैंपल एकत्र किये गये है और 1057 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, 959 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी शेष है।
19 फरवरी को कोरोना पाजेटिव आये मरीजों में बालाघाट ग्रामीण क्षेत्र के 09 व नगरीय क्षेत्र के 04, बैहर ग्रामीण क्षेत्र का 01, बिरसा ग्रामीण क्षेत्र का 01,लालबर्रा के 03, लांजी ग्रामीण क्षेत्र का 01, किरनापुुुर का 01, वारासिवनी ग्रामीण क्षेत्र के 04 एवं नगरीय क्षेत्र का 01 मरीज शामिल है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.