Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 12, 2022

जिले के उपार्जन केंद्रों से 91 प्रतिशत धान का हुआ उठाव,कोरबा जिला धान उठाव के मामले में प्रदेश में तीसरे नंबर पर

 जिले के उपार्जन केंद्रों से 91 प्रतिशत धान का हुआ उठाव,कोरबा जिला धान उठाव के मामले में प्रदेश में तीसरे नंबर पर


कोरबा 12 फरवरी 2022/जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान का उठाव उपार्जन केंद्रों से तेजी के साथ किया जा रहा हैं। जिले में स्थित 55 उपार्जन केंद्रों से 91 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका हैं। कोरबा जिला धान उठाव के मामले में प्रदेश में तीसरे नंबर पर हैं। किसानों से खरीदे गये 17 लाख 02 हजार 372 क्विंटल धान में से 15 लाख 48 हजार 553 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका हैं। इस प्रकार उपार्जन केंद्रों में केवल एक लाख 53 हजार 819 क्विंटल धान उठाव के लिए शेष हैं। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि कस्टल मिलिंग के लिए धान का उठाव लगातार किया जा रहा हैं। उन्हांेने बताया कि मिलरों को अधिक संख्या में गाड़ी लगवाकर धान का उठाव तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएमओ ने बताया कि धान उपार्जन केंद्रांे में धान जाम की स्थिति नहीं हैं। समय सीमा में केंद्रों से धान का उठाव कर लिया जाएगा।
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के 55 उपार्जन केंद्रों से 14 लाख 35 हजार 406 क्विंटल मोटा और एक लाख 13 हजार 146 क्विंटल सरना धान का उठाव कर लिया गया हैं। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जिले के 34 हजार 073 किसानांे ने 17 लाख दो हजार 372 क्विंटल धान सहकारी समितियों में बेचा हैं। इसमें 15 लाख 74 हजार 504 क्विंटल मोटा, एक लाख 26 हजार 440 क्विंटल सरना एवं एक हजार 427 क्विंटल पतला धान शामिल हैं। कुल खरीदे गये धान में से 91 प्रतिशत धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad