Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 20, 2022

जिला बाल संरक्षण समिति की हुई बैठक पाक्सो एवं लैंगिक अपराध अधिनियम का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश

 जिला बाल संरक्षण समिति की हुई बैठक पाक्सो एवं लैंगिक अपराध अधिनियम का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश



(शिवशंकर पाण्डेय बालाघाट)


   बालाघाट कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में जिला पंचायत की प्रधान श्रीमती रेखा बिसेन, प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती शिवानी धुर्वे, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मनीषा लुम्बा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय, जिला श्रम पदाधिकारी सुश्री दामिनी सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अपूर्व भलावी एवं समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।


     बैठक में बाल संरक्षण के लिए संचालित समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत संचालित अशासकीय गृहों, फास्टर केयर स्पांशरशिप, कोविड बाल सेवा योजना, एवं दत्तक ग्रहण की समीक्षा की गई। संचालित अशासकीय गृह स्नेह छाया, बालगृह, रमाई खुला आश्रय गृह, सावित्री ज्योति बालिका गृह को शासन के निर्देशानुसार संचालित करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही कोविड बाल सेवा योजना में लांभावित बच्चों को राहत शाखा से माता-पिता की मृत्यु पर आर्थिक सहायता से लाभांवित करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही स्कूलों एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों एवं आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में पाक्सो एक्ट एवं लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये गये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad