*युवा जागृति संगठन के के मीडिया प्रभारी द्वारा सातवीं बार किया गया रक्तदान*
*युवा जागृति संगठन निरंतर समाज में अलग-अलग समाज सेवा के कार्य कई वर्षों से करता चला आ रहा है।*
*उसी कड़ी में आज युवा जागृति संगठन के मीडिया प्रभारी शहजाद अहमद खान ने सातवीं बार एक जरूरतमंद व्यक्ति जिसकी सड़क दुर्घटना में पैर टूट जाने के कारण जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया था तथा इमरजेंसी में उन्हें ब्लड की आवश्यकता पड़ी तब उन्होंने किसी के माध्यम से युवा जागृति संगठन को याद किया एवं तत्काल उनकी जरूरत को देखते हुए युवा जागृति संगठन के मीडिया प्रभारी द्वारा उनकी रक्तदान कर मदद की गई।*
*संगठन निरंतर इस प्रकार की सेवा कार्य हेतु तत्पर रहा है एवं आगे भी और तेज रफ्तार से जरूरतमंदों की मदद हेतु आगे आता रहेगा।*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.