Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 19, 2022

दर्री जोन में रोड निर्माण का कार्य शुरू हुआ सर्वदलीय मंच के साथ नेता प्रतिपक्ष भी शामिल हुए*

 *दर्री जोन में रोड निर्माण का कार्य शुरू हुआ सर्वदलीय मंच के साथ नेता प्रतिपक्ष भी शामिल हुए*


 कल दिनांक 18 तारीख से सुबह 11:00 बजे से लगातार धरना प्रदर्शन अनशन रोड निर्माण को लेकर चल रहा था, सर्वदलीय मंच के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था शाम होते ही सत्ता पक्ष के संगठन कांग्रेस के द्वारा आंदोलन से अपने आपको अलग कर लिया गया परंतु भारतीय जनता पार्टी , आप एवं अन्य संगठन और सभी दर्री वासियों ने अनशन और आंदोलन को जारी रखा ।जब तक रोड निर्माण का कार्य शुरू नहीं होगा तब तक अनशन जारी रहेगा ।


पूरे दिन और पूरी रात धरना स्थल पर प्रदर्शनकारी डटे रहे आज सुबह दर्री के पार्षदों के बुलावे पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल दल बल के साथ मौका स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिए। लगभग 12:00 बजे पीडब्ल्यूडी के द्वारा रोड निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया तब जाकर अनशन में बैठे पार्षद बुधवार साय और अमित को नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, विशाल केलकर ,थाना प्रभारी और तहसीलदार के द्वारा जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया । आंदोलनकारियों के हाथों भूमि पूजन एवं नारियल फोड़ा गया। नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने अनशन में बैठे लोगों का माला पहना कर अभिनंदन किया। हितानंद ने कहा दर्री वासियों की जीत हुई है सामूहिक एकता की जीत हुई है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad