स्कूलों का किया गया मॉनिटरिंग
पिथौरा- विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के के ठाकुर व विकासखण्ड स्रोत समन्वयक अतुल प्रधान के निर्देशानुसार सौ दिन सौ कहानियां कार्यक्रम के ब्लॉक नोडल अधिकारी छबिराम पटेल द्वारा 25 फरवरी 2022 को ब्लॉक मुख्यालय से 50-60 किलोमीटर दूर स्थित दो मिडिल स्कूलों तरेकेला, बालक पिरदा का मॉनिटरिंग किया गया।
इस दौरान स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों से मुलाकात कर एवं बच्चों से शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई ।
ज्ञात हो कि पूरे छत्तीसगढ़ की स्कूलों में उपचारात्मक शिक्षण के तहत नवा जतन, सौ दिन भाषायी एवं गणितीय कौशल विकास कार्यक्रम,सौ दिन सौ कहानियां कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसे शिक्षा विभाग ने गम्भीरता से लिया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.