Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 8, 2022

आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही 01 लाख 40 हजार रुपये का महुआ लाहन एवं कच्ची मदिरा जब्त


आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही 01 लाख 40 हजार रुपये का महुआ लाहन एवं कच्ची मदिरा जब्त

(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


 बालाघाट।आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत  दिनांक 08 मार्च को 2022 को कलेक्टर डा गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन एवम कंट्रोल रूम प्रभारी एस डी सूर्यवंशी के नेतृत्व में अवैध शराब  रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्यवाही कर 01 लाख 40 हजार 350 रुपये का महुआ लाहन एवं कच्ची मदिरा जब्त की गई है। 

 वृत बालाघाट के ग्राम रट्टा और भानपुर में दबिश के दौरा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण पंजीबद्घ किये गए। इस कार्यवाही में 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 480 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। आबकारी वृत कटंगी में ग्राम झम्मलटोला और नारवांजपार में दबिश के दौरान मौके पर 65 बोरियों में भरा हुआ 1300 किलोग्राम महुआ लाहन और 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है। 

 इस प्रकार बालाघाट जिले में आज आबकारी अधिनियम के कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए हैं। आज की इस कार्यवाही में कुल 1780 किलोग्राम महुआ लाहन और 105 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई है। इसकी अनुमानित कीमत 01 लाख 40 हजार 350 रुपए है। आज की कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर ठाकुर, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास, मुख्य आरक्षक द्वारसिंह उइके, आबकारी आरक्षक टीकाराम शरणागत, नरसिंह टेकाम, रमेश मुरकुटे एवम डुमरी सिंह मार्को उपस्थित रहे । इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर आगे भी जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad