2022 का बजट राज्य सरकार के आर्थिक, मानसिक और नैतिक दिवालियेपन का प्रतिबिंब -( विष्णु लोधी)
सभी मायनों में यह राज्य के इतिहास का सबसे निराशाजनक बजट - (विष्णु लोधी)
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ़ -जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 2022 का बजट राज्य सरकार के आर्थिक,मानसिक और नैतिक दिवालियेपन का प्रतिबिम्ब है। वह समर्थन मूल और पेन्शन के अलावा अपने सन 2018 के जन-घोषणा के सभी वादे भूल चुकी है।बजट में न तो प्रदेश के नौजवानों के लिए नए रोज़गार,न तो संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण,न तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए शराबबंदी,न तो ग्रामीणों के लिए आवास और न ही आम आदमियों को महंगाई से राहत और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए राजकीय करों में कोई छूट का प्रावधान किया गया है। जबकि सरकार के कार्यकाल का दो साल ही बचा है।ऐसा लगता है कि कांग्रेस सरकार ने तय कर लिया है कि उसका एकमात्र मक़सद शराब और खनिज बेचकर देश से तेज़ी से विलुप्त हो रही कांग्रेस पार्टी को मिस्टर ATM बनकर बचाना ही रह गया है।सभी मायनों में यह राज्य के इतिहास का सबसे निराशाजनक बजट है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.