बिजेन्द्र भारद्वाज ने सभी छत्तीसगढ़ व दुर्ग शहर निवासियों कि ओर से इस एतिहासिक बजट के लिये, माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम् सभी मंत्रीमण्डल सदस्यो का "आभार" व्यक्त एवं वार्ड़ वासियो को होली पर्व की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं...
दुर्ग शहर - बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर पालिका निगम दुर्ग वार्ड न:- 9 गिरधारी नगर के पार्षद बिजेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि माननीय भूपेश बघेल जी की सरकार द्वारा पेश की गई बजट ने सभी वर्ग के लोगो के साथ न्याय और सुरक्षा दिलाने वाला बजट बतलाया।
भारद्वाज ने कहा कोरोना महामारी के बाद भी छत्तीसगढ़ राज्य मे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में सभी वर्गों के लिए राहत की घोषणाएं की है।
2022-23 में राज्य के भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को अब आगामी साल में वार्षिक सहायता राशि 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार करने की घोषणा की गई है। व्यवसायिक एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में राज्य के स्थानीय प्रतिभागियों के परीक्षा शुल्क माफ किया गया है।
माननीय भूपेश बघेल जी एक किसान है उन्हें किसान का दर्द पता है। इसलिये उन्होंने बजट में किसानों को सिंचाई में राहत देते हुए 5 हार्स पावर तक के कृषि पम्म को निःशुल्क बिजली प्रदान के लिये 2600 करोड़ का प्रावधान रखा है।
जिससे राज्य के 5 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
बिजेन्द्र भारद्वाज ने सभी छत्तीसगढ़ व दुर्ग शहर निवासीयों कि ओर से इस एतिहासिक बजट के लिये, माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवम् सभी मंत्रीमण्डल सदस्यो का "आभार" व्यक्त किया है.....
बिजेन्द्र भारद्वाज "पार्षद" गिरधारी नगर वार्ड क्र:- 9 दुर्ग (छ.ग)...
सभी प्रदेश वासियो एवं वार्ड़ वासियो को होली पर्व की ढे़र सारी बधाई एवं शुभकामनाएं...
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.