थाना साल्हेवारा में क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों के साथ शांतिसमीति की महत्वपूर्ण बैठक, बैठक मे निजात अभियान से कराया रूबरू - विकास बघेल
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
साल्हेवारा - 12 - 02 - 2022 श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय् राजनांदगांव श्री संतोष सिंह के निर्देशन में आगामी होली पर्व के मद्देनजर आज दिनांक 12.03.2022 को श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री जयप्रकाश बढ़ई व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई महोदय श्री प्रशांत खाण्डे के निर्देश पर थाना साल्हेवारा मे आगामी तीज त्यौहार होली पर्व व शब्य बारात को ध्यान मे रखते हुये क्षेत्र मे शांति व्यवास्था बनाये रखने हेतु
थाना प्रभारी विकास बघेल के द्वारा ग्राम सरपंच, सचिव, ग्रामीणों एवं कोटवार, व्यापारी संघ की उपस्थिति में शांति समीति की बैठक लिया गया। बैठक में थाना क्षेत्र के सरपंच, पंच, कोटवार, पत्रकार, व्यापारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थि हुये। बैठक में आगामी होली त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहान्द्रपूर्ण तरीके से मानने क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने क्षेत्र मे किसी प्रकार की घटना दुर्घना होने पर तत्काल थाना मे सूचना देने, अपने-अपने गांव मे निवासरत नवयुवकों को निजात अभियान के तहत गांजा, भांग, अफिम, चरस, टेबलेट, सिरफ जैसे नशीली पदार्थो का सेवन नही करने, दिशा निर्देशो का पालन करने व प्रचार प्रसार करने के संबंध मे विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्र मे स्थित दवाई (मेडिकल स्टोर्स) दुकानदारों को विशेष कर प्रतिबंधित दवाईयों, नशीली दवाईयों कि बिक्री डाॅक्टरी राय के बिना नही करने हिदायत दी गई है। साथ ही पेट्रोल पंप के संचालकों को भी उपस्थित किया गया जिन्हे खुला (बोतल/डब्बा) मे डीजल/पेट्रोल का विक्रय नही करने अवगत कराया गया है। जिससे क्षेत्र मे किसी प्रकार का जानहानि न हो। बैठक मे सुकालू साहू ग्राम नचनिया, माखन लाल धु्रर्वे ग्राम चोभर, संतोष यादव, डोमार मेरावी, चन्द्रभूषण यदु रामपुर ललित सानी ग्राम खादी, ताहमीद खान कादरी, शेरसिंह, परमात्मादास, सोनू देवागंन, कबीरदास ग्राम साल्हेवारा, अनुज पटेल, श्रीलाल ग्राम नवागांव, श्री बाबूदास रामपुर, नरेन्द्र विश्वकर्मा मां कमल अग्रवाल ,गजेंन्द्र मेडिकल ,कान्हा मेडिकल , बंजारी फ्यूल शेरसिंह मेरावी ,गोवर्धन मेरावी, नवांगांव साल्हेवारा, कैलाश कुमार सिन्हा ग्राम पोडी सभी वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के जनप्रतिनिधि समाज सेवी के प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.