गल्ला लेने के बहाने पेटी से तीस हजार रुपए चुराए , अंधेरा का फायदा उठाकर भागने का किया प्रयास , लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
*जिला व्यूरो चीफ मुरैना से बीरेंद्र सिंह परिहार की खास रिपोर्ट
अम्बाह -अम्बाह के मुरैना तिराहे पर एक गल्ला व्यापारी के यहां से चोरी करके भाग रहे युवक को भीड ने पकड़कर पुलिस के हबाले किया है । मुरैना तिराहे पर गल्ला का व्यापार करने वाले आयुष जैन ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे के बाद उसकी गल्ला की दुकान पर दो व्यक्ति आए और गेहूं का भाव पूछने लगे । उसने उन्हें गेहूं का भाव 2300 रुपए क्विंटल बताया । तो एक व्यक्ति बोला एक क्विंटल गेहूं तोल दो । आयुष के अनुसार वह जैसे ही बगल की दुकान में गेहूं तौलने के लिए गया । तो अचानक उसकी निगाह दुकान के गल्ले पर पड़ी । तो उसने देखा कि पैसों की पेटी खुली हुई थी । आयुष जैसे ही पेटी के पास गया । तो उसके पास जो व्यक्ति खड़ा था । वह पेटी से रुपए निकाल रहा था । तब आयुष गल्ले के पास पहुंच गया और रुपए निकालने वाले व्यक्ति को टोका । इसी दौरान वह अपने साथी के साथ गल्ले से रुपए निकालकर भग गया । आयुष ने दोनों का पीछा किया और शोर मचाया । आवाज सुनकर लोगों के सहयोग से एक चोर को पकड़ लिया । एक व्यक्ति भाग गया । आयुष के मुताबिक पेटी में लगभग ₹ 30000 गायब थे । वही जिस व्यक्ति को भीड़ ने पकड़ा उससे लगभग ₹ 8800 पुलिस ने बरामद किए । आरोपी मुरैना का बताया गया है । पुलिस दूसरे चोर की पूछताछ कर रही है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.