Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 10, 2022

प्रेमी जोड़े ने कुँए में छलांग लगाकर किया आत्महत्या

 

प्रेमी जोड़े ने कुँए में छलांग लगाकर किया आत्महत्या

शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

बालाघाट - अभी वैनगंगा नदी के गायखुरी घाट में एक दिन पूर्व मिली प्रेमी जोड़े के लाश की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि  ठीक दूसरे  दिन 09 मार्च को कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नांदी से सावरी के बीच खेत के कुएं में एक और प्रेमी जोड़े ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया।जिसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।लेकिन प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या करने के पूर्व एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था कि उनके पास मरने के अलावा अब कोई चारा नहीं है। क्योंकि हमारे प्यार के बीच बहुत सारे दुश्मन हो गये है जो हमारे प्यार को नजर लगा रहे हैं।स्थानीय  पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों शवो को बरामद कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया हैं। मृतकों की शिनाख्त खोमेश पिता तीरथ वर्मा 25 वर्ष ग्राम खांदीटोला थाना तिरोड़ी निवासी और मृतका अश्वनी पिता नरेंद्र देवसर 23 वर्ष ग्राम डोंगरगांव निवासी के रूप में की गई।


प्यार बना जान का दुश्मन

*******************

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम खांदीटोला निवासी खोमेश वर्मा ग्राम डोंगरगांव निवासी अश्विनी देवसर का प्रेम प्रसंग बहुत दिनों से चल रहा था। लेकिन अश्विनी देवसर की शादी उसके परिजनों ने ग्राम मुंडीवाड़ा में तय कर दिया था। जिससे प्रेमी युगल शादी तय होने के बाद से परेशान था।


जांच में जुटी पुलिस 

...........................

 पुलिस ने बताया कि बुधवार को दोपहर तीन बजे खोमेश वर्मा और अश्विनी देवसर दोनों ने इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों को संदेश पहुंचा दिया गया कि वे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर रहे हैं। इंटरनेट में मीडिया पर जारी हुए संदेश की जानकारी मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर जाकर देखने पर लड़के की मोटरसाइकिल और युवती की चप्पल कुएं के समीप ही मिली। तत्काल ही आसपास के मछुआरों को बुलाकर कुएं में उतारा गया जहां से प्रेमी युगल का शव बरामद किया गया। तब तक दोनों मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।इस घटना से जहाँ क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है वही एक बात विचार करने वाली है कि प्यार मोहब्बत अपने जगह पर है कभी कोई खुशनसीब जोड़ा इसमें सफल होता है तो बहुत सारे असफल हो जाते है तो इसका यह मतलब कतई नही कि ईश्वर की दी हुई अनमोल उपहार को एक पल में नष्ट कर दिया जाए।जोश जोश में तो नवयुवक युवतियां ऐसा घातक कदम उठाकर अपने आप को नष्ट तो कर लेते हैं पर कभी क्या अपने माँ बाप के बारे में सोचते है कि उनके ऊपर क्या बीत रही होगी?जिसका बयां कर पाना इन कागज के पन्नो पर मुश्किल है।सभी युवाओं से अपील है कि कोई भी गलत कदम उठाने से पहले अपने परिवार के बारे में एक बार जरूर विचार करें। 24 घंटे के अंदर चार घरों के चिराग बुझ गए,जो बहुत ही दुखदाई है।


इनका कहना है....


प्रेमी जोड़े ने मरने के पहले इंटरनेट मीडिया पर एक संदेश वायरल किया था कि वे अब मरने जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम नांदी से सावरी के बीच एक खेत के कुएं से दोनों के शव शाम पांच बजे बरामद कर लिया गया हैं। दोनों शवो का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया है।मर्ग कायम कर जांच जारी है।


जितेंद्र सिंह बघेल, थाना प्रभारी कटंगी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad