Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 9, 2022

सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सर्व ब्राह्मण समाज ने भूमि आवंटन के लिए सौंपा ज्ञापन

सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सर्व ब्राह्मण समाज ने भूमि आवंटन के लिए सौंपा ज्ञापन

शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो 

बालाघाट-  सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राजेश पाठक के नेतृत्व में मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा को समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए शासकीय एवं गैर शासकीय अनुपयोगी भूमि आबंटन लीज पर उपलब्ध कराने के लिए प्रत्यक्ष भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि सर्वब्राह्मण समाज के माध्यम से न केवल सामाजिक कार्यक्रमों के लिए स्थान उपलब्ध होगा बल्कि समाज के युवक, युवतियों के लिए सिलाई, कढ़ाई, पार्लर, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिशियन, ऑटो इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जायेगा। सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि सर्वब्राह्मण समाज द्वारा 10000 हजार वर्गफुट के करीब भूमि पर स्वयं के व्यय से भवन निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा समाज द्वारा प्रशासन के समक्ष पांवर हाउस रोड में पूर्व कृषि कार्यालय के पास, इतवारी बाजार के आनंद आलू गोदाम के पास तथा जय स्तंभ चौक पीडब्ल्लूडी कॉलोनी के पास खाली भूमि के स्थान सहित अन्यंत्र कोई भूमि या अनुपयोगी भवन परिसर उपलब्ध कराने की मांग ज्ञापन में की गई है। अध्यक्ष पं. राजेश पाठक ने कलेक्टर मिश्रा को विस्तार के साथ उपरोक्त कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि समाज स्वयं के व्यय पर प्रस्तावित भवन निर्माण करेगा। अतीत में भी इस सबंध में ज्ञापन शासन को दिया गया था। साथ ही आगामी 8 मई को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर इस वर्ष भव्य आयोजन किया जायेगा। विगत दो वर्षो में कोरोना महामारी के कारण यह सामाजिक आयोजन अपेक्षाओं के अनुकुल नहीं किया गया था, किंतु इस बार महामारी का प्रकोप नगण्य है। अतः भगवान परशुराम जयंती को विविध कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजन को भव्यता प्रदान की जायेगी। कलेक्टर मिश्रा ने ज्ञापन लेने के पश्चात कहा कि जो भी नियमानुसार कार्यवाही है, वह की जायेगी और समाज को भवन के लिए भूमि प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष पं. राजेश पाठक के साथ पं. अन्नापूर्णा तिवारी, पं. दीलिप मिश्रा, पं. अभिलाष मिश्रा, पं. ललित दुबे, पं. जॉबी मिश्रा, पं. मुकेश तिवारी, पं. आदित्य पंडित, पं. रमेश दीक्षित, पं. प्रमोद तिवारी, पं. अजय मिश्रा, पं. रवि दुबे, पं. अनुज तिवारी, पं. अशोक दुबे, पं. मिंटु मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad