रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ को हम आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इसी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज शनिवार को प्रात: 9 बजे महामाया देवी मंदिर रतनपुर में सी आर पी एफ बटालियन भरनी बिलासपुर के डी आई जी श्री मिश्रा जी के मार्ग दर्शन में सी आर पी एफ के 150 जवानों के द्वारा मंदिर दर्शन लाभ लेते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया
जिसमें महामाया मंदिर रतनपुर के प्रांगण और कलपेरा तालाब की साफ़ सफाई की गई इस एक दिवसीय स्वच्छता अभियान में सभी जवानों ने खूब मेहनत किया और और तालाब में फैले गंदगी को साफ किया बताया गया कि स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम के साथ-साथ यहां पर मेडिकल कैंप भी लगाया गया है जिसमें लोगों की मेडिकल जांच की जा रही है और निशुल्क दवाई वितरण भी किया जा रहा है
यह सभी कार्यक्रम जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना ही हम लोगों का मुख्य उद्देश्य है जिससे लोग जागरूक होकर अपने आसपास को साफ और स्वच्छ रख सकें और हमेशा कहीं ना कहीं जवानों के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम किया जाता है लेकिन करोना कॉल की वजह से यह कार्यक्रम नहीं हो पाया जिसकी शुरुआत की गई है और आज रतनपुर महामाया परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान के साथ लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया जा रहा है """स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत """"की मुहिम को जवानों के द्वारा निरंतर प्रयास कर सफल बनाया जा रहा है जिससे हमारा देश प्रदेश गांव शहर सभी स्वच्छ हो इस कार्यक्रम मैं महामाया मंदिर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सुनील संथालिया, मनराखन जयसवाल, बबलू चंदेल, संतोष शर्मा, अमर यादव ,गजेंद्र तिवारी, और सभी जवान मौजूद रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.