वैनगंगा नदी के गायखुरी घाट पर मिला युवक युवती का शव
शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो
बालाघाट। ग्रामीण थाना अंतर्गत गायखुरी शस्त्र बाहू मंदिर के पीछे कुछ ही दूरी पर वैनगंगा नदी में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी का माहौल निर्मित हो गया है बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शव को पहचानने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाया है। वहीं मौके पर पहुंची ग्रामीण थाना पुलिस ने गोताखोर की मदद से शवों को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई को पूर्ण कर लिया है और युवक-युवती की शिनाख्त में जुट गई है।
ग्रामीण थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार वैनगंगा नदी में मंगलवार की दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच स्थानीय लोगों को उतराते हुए शव दिखाई दिए जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस ने शवों को निकाला तो दोनों युवक युवती जिनकी उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
मंदिर के समीप मिली बाइक
.................................
सहस्त्र बाहू मंदिर के समीप ही एक मोटर साइकिल खड़ी मिली है जिस स्थान पर युवक-युवती के शव मिले है वहां पर एक बैग भी पुलिस को मिला है। जिससे ये संभावना जताई जा रही है कि युवक-युवती उक्त बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल से वहां पहुंचे है और वैनगंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर लिया।
तीन दिनों से घर से गायब थे युवक-युवती
इस मामले में जहां पुलिस शिनाख्त कर विवेचना की बात कर रही है वहीं जनचर्चा है कि युवक-युवती लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांढरवानी और पनबिहरी के रहने वाले हैं जो विगत तीन दिनों से घर से गायब हैं और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है
इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इंटरनेट मीडिया पर कुछ लोगों से प्रताडि़त होकर आत्महत्या करने का वीडियो युवक-युवती का वायरल हो रहा है जिसे वैनगंगा नदी में मृत अवस्था में मिले युवक-युवती से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है, लेकिन वीडियो में युवक युवती अपनी मौत का जिम्मेदार पांच लोगों काे बता रहे हैं और मौत के बाद उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं वीडियो में युवक ने करीब 12 बजे आत्महत्या कर लेने की बात कहीं है और अपनी वर्तमान परिस्थिति मंडला के घाट में बताई है।
इनका कहना है...
गायखुरी क्षेत्र के वैनगंगा नदी में युवक-युवती के शव मिले हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शवों को गोताखोर की मदद से निकालकर पंचनामा कार्रवाई को पूर्ण किया गया है। मृत मिले शवों की शिनाख्त की जा रही है। युवक-युवती के शव उक्त स्थान पर कैसे पहुंचे और वे दोनों कहां के है इसकी विवेचना की जा रही है। वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।
कोमेंद्र गौतम जांचकर्ता ग्रामीण थाना

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.