अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में थाना प्रभारी के मुख्य आतिथ्य में सफाई मित्रों का किया गया सम्मान

कोरबा, कटघोरा :- 09 मार्च 2022 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लायंस क्लब कटघोरा छुरी के द्वारा एक कदम स्वच्छता की ओर जागरूक कर उन लोगो को याद किया गया जो कचरा संग्रहित करते है इसी तत्वाधान में कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन देवांगन के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका परिषद के सभी महिला सफाई कर्मियों एवं घर घर जा कर कचरा संग्रहित करने वाले महिला सफाई मित्रों का सांस्कृतिक भवन कटघोरा में उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम में लायंस क्लब कटघोरा -छुरी के पदाधिकारीगण, सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में सफाई मित्र मौजूद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.