Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 31, 2022

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही पद के लिए उन्हीं पार्षद ने बराबर नियम कानून के साथ अपना वोटिंग किये तो उपाध्यक्ष पद के साथ भेद भाव क्यो:संतोष देवांगन


अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही पद के लिए उन्हीं पार्षद ने बराबर नियम कानून के साथ अपना वोटिंग किये तो उपाध्यक्ष पद के साथ भेद भाव क्यो:संतोष देवांगन

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया गया घोषणा जिसमे नगरीय निकायों  के महापौर, अध्यक्ष, पार्षदो का निधी को डेढ़ गुना बढाया गया है व मानदेय राशि को 2 गुना बढ़ाया गया है साथ ही साथ नगर पंचायतो को 3 करोड़ नगर पालिका को 5 करोड़ व नगर निगम को 10 करोड़ राशि विकास के लिए देने का घोषणा किया गया है।इस पर दल्ली राजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने प्रदेश के सभी महापौर, अध्यक्ष व पार्षद साथियों को बधाई देते हुए प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि प्रदेश सरकार की घोषणा मे नगरीय निकाय के उपाध्यक्ष के लिए भी विशेष निधी की घोषणा करना चाहिए था।  उन्होंने कहा नगर पालिका अध्यक्ष निधी जैसे  25 लाख किया गया है उसी के मुताबिक पर उपाध्यक्ष निधी भी कम से कम 15से20 लाख रु करना था ताकि नगर का दूसरा  नागरिक नगर पालिका उपाध्यक्ष भी अपने निधी से नगर के किसी भी वार्ड मे विकास कार्य कराने मे अपना निधी का उपयोग कर सके।

उन्होंने कहा भुपेश कका मुझे और अच्छा तब लगता जब आज के घोषणा मे आपके चुनावी घोषणा के अनुरूप पेंशनधारियो को जिन्हें 350 रुपये मिलता है उन्हें 1000 रुपये व 650 रुपये को 1500रूपये की बढ़ोतरी का घोषणा करते साथ ही नगरीय क्षेत्रों मे संपत्ति कर को कम करते हुए 50 प्रतिशत ही लेने व 31 मार्च के पहले तक टैक्स जामा नही करने वालो से अतिरिक्त शुल्क के नाम से 1000 रुपये की वसूली को खत्म करने का घोषणा करते।

   उन्होंने कहा बुजुर्गो व गरीब जनता का ख्याल रखे बिना ही सिर्फ़ नगरीय निकाय क्षेत्र के नेताओ का ख्याल रखे आम नागरिक जरुरत मंद का नही किए ये उचित नहीं है। 

 उन्होंने कहा आशा करता हु अगामी दिन मे इस पेन्शन व सम्पति कर वाले विषय पर भी ध्यान देकर अपना चुनावी घोषणा को पुरा करेंगे साथ ही साथ पार्षद निधी को एक साथ जारी करेंगे अभी जब से कांग्रेस सरकार प्रदेश के सत्ता पर काबीज हुए हैं तब से पार्षद निधी को 2 किस्तो मे देते आये है लेकिन इस बार डेढ़ गुना बढ़ोतरी का घोषणा हुआ है अब देखना यह है की बढ़े हुए निधी की राशि कितने किस्तो मे जारी करते है? उन्होंने उपाध्यक्ष निधि में बढ़ोतरी की मांग की है अब देखना है कि भूपेश सरकार इस पर ध्यान देती हैं या नहीं?

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad