महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी के तत्वाधान में ग्राम भीमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
सीएन आई न्यूज सिवनी. म.प्र.से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सतीश नागजी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी विशेष अतिथि श्री हरीश तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रजनी डेहरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सतीश नाग ने कहा कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। त्रिस्तरीय पंचायत की तरह लोकसभा एवं विधानसभा में 50% आरक्षण होना चाहिए। महिलाओं को सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में भी 50% नौकरियों पर रखना चाहिए।
हमारे देश में आजादी के बाद आज भी महिलाओं को जिंदा जलाया जाता है उनके साथ अन्याय अत्याचार होता है ऐसा क्यों इस पर समाज को विचार करना चाहिए। बालिकाओं को शिक्षा में और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।
मध्यप्रदेश में आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उषा कार्यकर्ता दिहाड़ी करने वाली महिलाओं को समान वेतन लागू करना चाहिए। एवं महिलाओं को बैंकों से कम ब्याज पर लोन मिलना चाहिए।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ सतीश नाग ने कहा कि एक तरफ सरकार अंतर जाति विवाह को प्रोत्साहन देती है परंतु समाज में कुरीतियों के कारण कई महिलाओं को जिंदा जलाया जाता है यदि सरकार की मंशा अंतर जाति विवाह को बढ़ाने की है तो जो लोग अंतर जाति विवाह करते हैं उनको सरकारी नौकरी देना चाहिए।
शराब के कारण कई परिवार तबाह हुए हैं अतः शीघ्र मध्यप्रदेश में शराब बंदी लागू होना चाहिए तभी आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का महत्व होगा। क्योंकि शराब के नशे में कई परिवार में भी बिखराव होता है। एवं कई परिवार टूट जाते हैं इसलिए सरकार को इन सब बिंदुओं पर विचार करना चाहिए। आजादी के 75 वर्षों के बाद भी आज भी गांव में पलायन जारी है जेठ की दुपहरी में सिवनी जिले से बाहर प्रदेश के अन्य जिलों में जाकर महिलाएं रोजी रोटी के लिए बाहर जा रही हैं। सरकार ऐसी व्यवस्था करें कि रोजी-रोटी की व्यवस्था उनको अपने ही गांव में मिले। रोजगार करें व्यापार करें अच्छा कार्य करें तभी आजादी का सही महत्व उनको मिलेगा। यदि हम महिला का सम्मान करते हैं तो कागज में सम्मान हो रहा है यथार्थ में कुछ नहीं समाज एवं सरकार के विचारों में प्रगतिशीलता होना चाहिए।
इस अवसर पर महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी के सिवनी जिला अध्यक्ष श्री मनीष लाल जावरे, बालाघाट जिला अध्यक्ष डॉ राजेश कौशले उपाध्यक्ष श्री ठकराले, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नालंदा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा बाछले, चौशीला मर्सकोले किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, रामशिला पूसाम उपाध्यक्ष ,सकून बरमैया जिला कार्यकारिणी सदस्य, रुकमणी जावरे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा ,रोशनी गौतम ब्लॉक महामंत्री, ज्योति नागेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण कौशल ब्लॉक महामंत्री राजेश राव नगर अध्यक्ष छपारा ,चंद्रशेखर डेहरिया जिला उपाध्यक्ष चेतराम नागेश जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सिवनी विनोद साहू प्रदेश संगठन मंत्री युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष छपारा राजकुमार चीचले ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता भी उपस्थित।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.