Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 5, 2022

चिटफंड कंपनी मेसर्स साई प्रसाद फूड लिमिटेड कंपनी की कुर्क संपत्ति की नीलामी 11 अप्रैल को

 चिटफंड कंपनी मेसर्स साई प्रसाद फूड लिमिटेड कंपनी की कुर्क संपत्ति की नीलामी 11 अप्रैल को


शहर के प्राइम लोकेशन में मौजूद एक करोड़ 33 लाख रूपये कीमत की 2400 वर्गफूट संपत्ति की होगी नीलामी

नीलामी से प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी

कोरबा 04 अप्रैल 2022/कलेक्टर  रानू साहू द्वारा जिले के चिटफंड पीड़ितो को राहत दिलाने के लिए चिटफंड कंपनी पर कार्रवाई की गई है। मेसर्स साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड कंपनी के कोरबा शहर के प्राइम लोकेशन में साईं वंदा कॉम्प्लेक्स विजया टॉकिज के पास टीपी नगर में स्थित परिसंपत्तियों को कुर्क किया गया है। कुर्क किए गए संपत्ति की 11 अप्रैल 2022 को नीलामी की जाएगी। नीलामी से प्राप्त राशि को कंपनी में निवेश किए गए निवेशको को लौटाई जाएगी। कंपनी का कोरबा शहर में पटवारी हल्का नं. 16 के अंतर्गत खसरा नं. 188/1/क/1 भूखंड क्रमांक 177 में दो मंजिला भवन है। यह संपत्ति 40 बाइ 60 कुल दो हजार 400 वर्गफुट में फैला हुआ है। यह पूरी संपत्ति नीलाम की जाएगी। संपत्ति की ऑफसेट मूल्य सरकारी कीमत पर एक करोड़ 33 लाख 91 हजार 355 रूपये है। नीलामी की कार्रवाई 11 अप्रैल 2022 को तहसील कार्यालय कोरबा में की जाएगी। इच्छुक खरीदारों को 11 अप्रैल सुबह 10ः30 बजे तक अमानत राशि के रूप में ऑफसेट मूल्य का दस प्रतिशत 13 लाख 39 हजार 135 रूपये एफ.डी.आर. या डिमांड ड्राफ्ट ’’कलेक्टर कोरबा’’ के नाम से तहसील कार्यालय कोरबा में जमा करना होगा।  

      उल्लेखनीय है कि मेसर्स साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक गुरूशरण सिंह के विरूद्ध थाना बालको नगर मेें लोगों को झांसा देकर अपनी कंपनी में निवेश करने के लिए अवैध रूप से पैसा जमा करवाने का अपराध पंजीबद्ध है। न्यायालय द्वारा पारित आदेशानुसार गुरूशरण सिंह को भारतीय दंड विधान के विभिन्न धाराओं, ईनामी चिटफंड धन परिचालन अधिनियम 1978 एवं छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितो के संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत आरोपी घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कंपनी में निवेश किये गए निवेशकों को राहत देने के लिए चिटफंड कंपनी साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। निवेशकों को राशि लौटाने के लिए कुर्क संपत्ति की नीलामी की जाएगी।


मुकेश चौहान सेंट्रल न्यूज़ इंडिया 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad