खैरागढ़ उपचुनाव गंडई में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को भारी बहुमत से विजई बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय की उपस्थिति में सेवादल कार्यकर्ताओं ने चुनावी समर का आगाज किया।
दल्लीराजहरा :- खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गंडई कांग्रेस कार्यालय में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष स्टार प्रचारक श्री अरुण ताम्रकार जी ने सेवादल कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक सेवा दल कार्यकर्ता की बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
हर कार्यकर्ता को अपने पोलिंग बूथ में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजई बनाना है छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को तथा उनके द्वारा जनहित में उठाए गए फैसलों को आमजन को बता कर पार्टी के पक्ष में मतदान कराना है श्री ताम्रकार ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विगत 15 वर्षों के शासनकाल में भी इस क्षेत्र का विकास अछूता रह गया लेकिन इस क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विजयी होती है तो माननीय मुख्यमंत्री अपनी घोषणा के अनुरूप खैरागढ़ को जिले का दर्जा देंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय ने सेवादल पदाधिकारियों को पोलिंग बूथ स्तर पर मजबूती से जुट जाने का आह्वान किया तथा घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजई बनाने के लिए कहा
बैठक में उपस्थित सिमगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के के नायक जी ने सेवादल कार्यकर्ताओं को कॉन्ग्रेस का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए चुनावी समर में जुट जाने को कहा बैठक को प्रदेश महासचिव जेआर साहू राजेश प्रसाद गुप्ता प्रदेश सचिव अब्दुल खान जिला मुख्य संगठक जितेंद्र सिंह भाटिया अमित खंडेलवाल अनिल सिंह अतिरिक्त मुख्य संगठन खिलेश्वर पाल राजेश प्रसाद शर्मा महिला संगठन श्रीमती लीला पटेल जितेंद्र मेश्राम ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मुख्य संगठक कोमल वर्मा आभार प्रदर्शन ब्लॉक मुख्य संगठक विश्वराज ताम्रकार ने किया
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया इसमें हरि सेन ,मगन सोनी , दिलेस्वर वर्मा, पंचराम यदु आदि उपस्थित रहे ।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.