Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 25, 2022

पाटेश्वर धाम के पीठाधीश्वर राजयोगी बाबा के देवलोकगमन उपरांत 25 अप्रैल को पाटेश्वर धाम में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा का विशाल आयोजन।

 पाटेश्वर धाम के पीठाधीश्वर राजयोगी बाबा के देवलोकगमन उपरांत 25 अप्रैल को पाटेश्वर धाम में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा का विशाल आयोजन। 



डौंडीलोहारा :- स्थानीय पाटेश्वर धाम के पीठाधीश्वर  राजयोगी बाबा के देवलोकगमन उपरांत आगामी 25 अप्रैल को पाटेश्वर धाम में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि सभा के विशाल आयोजन में देशभर के अनेक राज्यो से आने वाले साधु ,संतो सहित अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज मरकाम ने अनुविभाग अंतर्गत आने वाले अधिकारियों की बैठक पाटेश्वर धाम में संत रामबालक दास महात्यागी की उपस्थिति में लिया।

आश्रम में संत रामबालक दास महात्यागी की उपस्थिति में  आयोजित अधिकारियों की बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज मरकाम ने

आश्रम परिसर में आने वाले संतो, अनुयायियों तथा भक्तो सहित हजारों की संख्या में आने वाले  लोगों की सुविधा के लिए  पेयजल की  व्यवस्था,  आवागमन की व्यवस्था , स्वास्थ्य एवम चिकित्सा  सेवा की व्यवस्था , विद्युत व्यवस्था ,वन विभाग की व्यवस्था सहित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सहित आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किये जाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया । 

अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में आश्रम परिवार से जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जयेश ठाकुर , शिव धरमगुडे ,मोरध्वज साहू, तीरथ साहू ,डेनियल टेकाम ,दिलीप टोप्पो सहित अन्य उपस्थित रहे।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज मरकाम ने बैठक उपरांत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के व्यवस्थित संपादन के लिए आश्रम परिसर में संचालित सीता रसोई परिसर , समाधि स्थल ,सभा स्थल  ,पार्किंग स्थल  सहित श्री हनुमान नंदी शाला परिसर का भ्रमण किया साथ ही कार्यक्रम के लिए निर्धारित प्रत्येक स्थल का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों एवम कर्मचारियों को दिया।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज मरकाम,तहसीलदार आर. आर. दुबे , रेंजर श्री सिन्हा, ब्लॉक मेडिकल आफिसर श्री चोरका, लोक निर्माण विभाग से श्री गोस्वामी सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ,विद्युत विभाग सहित अनेक विभाग के अधिकारियो तथा कर्मचारीयो की उपस्थिति में बैठक उपरांत पाटेश्वर संस्थान को आस्वस्त किया कि श्रद्धांजलि सभा के विशाल आयोजन में प्रशासन आवश्यक सभी सुविधाएं लोगो के लिए उपलब्ध कराएगी। 





CNI News डोंडी लोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad