Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 7, 2022

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने छोड़ी कांग्रेस कहा-कांग्रेस अब सिर्फ चापलूस और चाटुकारो की पार्टी- सरकार बनने के बाद कांग्रेस का कार्यकर्ता दुखी-अभिषेक शुक्ला


जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने छोड़ी कांग्रेस   कहा-कांग्रेस अब सिर्फ चापलूस और चाटुकारो की पार्टी- 
सरकार बनने के बाद कांग्रेस का कार्यकर्ता दुखी-अभिषेक शुक्ला     
                      
 सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया को भेज दिया।जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे के कारणों को मिडिया के साथ साझा किया। उन्होंने कहा एक कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी के रूप में लगातार 25 वर्षो तक पार्टी की तन, मन, धन से सेवा की और पार्टी के दिये गए दायित्वों का निर्वहन किया।

प्रदेश में सरकार बनते ही कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं
उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सरकार और कांग्रेस पार्टी ने कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं का साथ छोड़ दिया।कांग्रेस जब विपक्ष में थी तब पूरे छत्तीसगढ़ सहित बालोद जिला में आयोजित संकल्प शिविर में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष से लेकर तमाम शीर्षस्थ नेता मंच से कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया था,यदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनती है तो बूथ ,सेक्टर,जोन ,ब्लॉक के कार्यकर्ताओं के अनुसंशा के आधार पर कार्य कराए जाएंगे, उनका सम्मान रहेगा,लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वह कार्यकर्ता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।आज यह
स्थिति हो गई कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने छोटे से छोटे काम के लिए विधायकों, मंत्रियों,अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। फिर भी उनका काम नही हो रहा है।                     श्री शुक्ला ने कहा मैं जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर था। मैंने भी इन्ही सब बातों को पार्टी के कार्यकर्ताओं से कही थी और कहा था कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है परंतु वर्तमान में उनकी स्थिति देखते हुए मुझे आत्मग्लानि होती है।कांग्रेस ऐसी पार्टी हो गई है जिसकी कोई नीति है ना रीति यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है दुर्भाग्य है कि आज हजारो कार्यकर्ताओ की मेहनत से कांग्रेस में ऊंचाई पर बैठे लोग बड़े नेता बनकर अब अपने आपको पार्टी से भी बड़ा समझने लगे है।                  अभिषेक शुक्ला ने कहा कांग्रेस में अब संगठन नाम की कोई चीज नही है।कांग्रेस अब सिर्फ चाटुकारो एवं चापलूसों की पार्टी बन गयी है।सरकार में भी ऐसे ही लोगो का बोलबाला है।कांग्रेस की इन सभी स्थितियों को देखकर मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी।मैं जनता का सेवक हूं।उन्होंने कहा गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जिले  के किसानों एवं आम जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad