डौंडी लोहारा -- नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर के सक्रिय प्रयासों से वार्ड में रहने वाले कुछ वार्डवासियों के घरो के ऊपर से गुजरने वाली विद्युत तार को हटाकर बगल से सुरक्षित केबल तार लगाने का कार्य सम्पन्न किया गया।
वार्डवासियों में विद्युत तार के उनके घरों के ऊपर से हटाए जाने के साथ साथ केबल तार लगाए जाने से हर्ष व्याप्त है।
वार्ड क्रमांक 06 में निवास करने वाले विश्राम सेन, लोकेश दुबे , श्रीमती शैल टांक ,पेमिन बाई सेन , ,कुन्ती देहारी तथा रोहित सेन के घरों के ऊपर से अनेक वर्षों से विद्युत तार गया हुआ था जिससे इन सभी वार्डवासियों को अपने मकानों को दुमंजिला मकान बनाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था साथ ही घरों के ऊपर से खुला विद्युत तार गुजरने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी ।
पार्षद माया जयेश ठाकुर ने बताया कि जब से वार्ड क्रमांक 06 में पार्षद के रूप में लोगो की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है तंभी से वार्ड के
माँ शीतला मंदिर के सामने तालाब के अंदर विद्युत पोल के तिरछा होने से विद्युत कर्मचारियों को लाइट लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था साथ ही माँ शीतला मंदिर के पास अंधेरा रहता रहा है उस पोल को माँ शीतला मंदिर के पास लगवा कर उसमें स्ट्रीट लाइट लगने से माँ शीतला मंदिर के पास उजाला हो पाया है।इसी तरह दुर्गा चौक राजापारा से सदर की ओर आने वाले रास्ते मे एक विद्युत पोल के नीचे से सड़ने से होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए उस पोल को भी बदलने का कार्य सम्पन्न हुआ है।
जब वार्ड के घरों के ऊपर से विद्युत तार गुजरने की जानकारी मुझे हुई थी और वार्डवासियों ने इस समस्या से राहत दिलाने के लिए मुझे कहा ,और मेरी भी इच्छा थी कि वार्डवासियों की इस विद्युत तार की समस्या को दूर कराकर इन प्रभावित लोगों को सुरक्षित रूप से रहने का अवसर मिल सके।इस कार्य के लिए मेरी और से लगातार प्रयास किया गया और इसमे सफलता मिली है ।इस कार्य के पूर्ण होने में स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन के अधिकारी -कर्मचारियों के साथ- साथ विधुत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग रहा है।मैं वार्डवासियों के तरफ से इन सभी लोगो का आभार व्यक्त करती हूँ।जिनके सहयोग से वार्डवासियों को उनकी बर्षो पुरानी परेशानी से मुक्ति मिल पायी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.