रामाटोला उपसरपंच की संदेहास्पद मृत्यु कारण अज्ञात।
राजनांदगांव। डोंगरगढ़- रामाटोला के आश्रित ग्राम नरसिंगपुर निवासी उपसरपंच ईश्वर चंद्रवंशी पिता भागीरथी चंद्रवंशी उम्र 35 वर्ष का मृत्यु हो गया। मृत्यु के संबंध में मृतक के पिता से संपादक एवं रिपोर्टरों द्वारा पूछे जाने पर मृतक ईश्वर चंद्रवंशी के पिता द्वारा दो-तीन दिन से भयभीत वा दिमागी हालत ठीक ना होने का कारण बताया गया एवं मानसिक संतुलन ठीक ना होने के कारण बताया गया। ईश्वर का मृत्यु रहस्यमई ढंग से हुआ
मृतक ग्राम पंचायत रामाटोला के जनप्रतिनिधि थे। जहां पर वर्तमान में राजनीतिक खिंचतान का मामला चल रहा था साथ ही स्कूल निर्माण नेरुपे गबन एवं जातिगत अभद्रता वह जान से मार देने की धमकी भी इस पंचायत के सरपंच को मिल चुका है जिसका पुलिस शिकायत हुआ है जांच प्रक्रियाधीन है। इसी बीच उसी पंचायत में इतना बड़ा घटना होना उपसरपंच का मृत्यु होना संदेहास्पद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता जी और ईश्वर चंद्रवंशी एक ही रूम में सोए हुए थे प्रतिदिन की तरह सुबह पिताजी सेदरीं स्थित गौशाला गए थे जिनको ईश्वर की मृत्यु होने की खबर मिली घर आने पर ईश्वर अपने कमरे में मृत आत्मा में था। जिसकी अंत्येष्टि उसके पिताजी द्वारा बहुत ही कम समय में कर दिया गया। C.N.I. न्यूज राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.