भाई ने बहन की गला काटकर की हत्या, युवती के गले में ही फंस गई थी कुल्हाड़ी -
कोरबा में एक युवक ने अपनी ही बहन का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी युवक अपनी बहन के घर गया था। यहां विवाद हुआ तो उसने कुल्हाड़ी से गले में हमला किया। जिससे उसका गला कट गया और उसकी मौत हो गई है। मामला चैत्मा चौकी क्षेत्र का है।
तेलसरा गांव के लालमिट्टी मोहल्ले में पंडो जनजाति के लोग रहते हैं। यहीं इसी जाति का दादन राम भी रहता है। दादन ने अपनी बेटी गीता पंडो(30) की शादी गांंव में ही मदद राम से की थी। दोनों गांव में रहते थे। बताया गया है कि रविवार दोपहर में गीता का भाई चेतराम पंडो(35) घूमने के लिए अपनी बहन के घर गया था। यहीं उसका विवाद उसकी बहन से हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने कुल्हाड़ी निकाला और अपने बहन के गले में कई वार किए।
हमले में कुल्हाड़ी युवती के गले में ही फंस गया। साथ ही उसका कला भी कट गया और उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त गीता का पति बाहर की तरफ था।वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। इधर चीख पुकार सुन गीता का पति मौके पर पहुंचा, तब तक गीता की जान जा चुकी थी। मौके से चेतराम भी फरार था।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अंदरूनी इलाका होने के कारण पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। रविवार शाम को पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश में जुट गई है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.