Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 5, 2022

देशभक्तों का सम्मान शहीद स्मारक समिति द्वारा ।

 देशभक्तों का सम्मान शहीद स्मारक समिति द्वारा ।




पिथौरा / शहीद स्मारक समिति द्वारा आज  नारायणपुर में नक्सली हमले में शहीद जवान को श्रधांजलि अर्पित की गई ।

     श्रधांजलि सभा अवसर पर शहीद स्मारक में उपस्थित जनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शहीद सालिकराम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।


पश्चात आर्मी से सेवा निर्वृत्त हुये ग्राम अठ्ठारहगुड़ी के पिताम्बर डड़सेना व उनके परिवार का सम्मान किया गया । शहीद स्मारक समिति द्वारा सैनिक पिताम्बर को शॉल श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया ।

सम्मान समारोह के दौरान श्री डड़सेना ने अपने उदबोधन में समिति के कार्यों की सराहना करते हुऐ नक्सली हमले में शहीद  सालिकराम मरकाम को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही उन्होंने कहा कि अमर शहीदों  के सम्मान व उनके परिजनों के सम्मान करना समाज के लिये गौरव की बात है । इसके पूर्व सभा को  संबोधित करते हुऐ साहित्यकार संतोष गुप्ता ने कहा कि अमर शहीदों की बलिदान व्यर्थ नहीं होती बल्कि उसकी देशभक्ति की प्रेरणा से अनेकों देशभक्त पैदा होते है आगे उन्होंने सेना से सेवामुक्त हुये सैनिको का सम्मान करते कहा कि सैनिक कभी सेवा मुक्त नहीं होते बल्कि उनके मार्गदर्शन  से देश की उन्नति की सेवा कार्य में निरंतरता बनी रहती है ।  साहित्यकार अन्तर्यामी प्रधान , डोला मणि साहू , अरविंद देवदास सुकेश महंती आदि ने भी संबोधित कर देशभक्ति की चर्चा की ।  सभा में सैनिक पिताम्बर डड़सेना उनके परिवार पिता अश्वनी डड़सेना , ऋतु , नरेंद्र , खेमेश्वरी , सतरूपा , मीरा , पल्लवी , भारती , अवनी , दुर्गा , नीलू , रमेश , प्राची , तुषार  आदि का समिति के श्रीमती अहिल्या त्रिपाठी , रामेश्वर सोनवानी , अनन्त वर्मा , रितेश महंती , यू के दास , सुरेंद्र सलूजा , कौसल किशोर साहू , अरविंद देवदास , मयंक पांडेय , मोनू नारंग , इंद्रजीत सिन्हा  आदि के द्वारा सम्मान किया गया । सभा का संचालन दिनेश साहू व आभार रितेश महंती ने किया ।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad