Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 7, 2022

उपार्जित गेहूं का उठाव न होने पर नाराजहुये कलेक्टर परिवहन कर्ताओं को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

 उपार्जित गेहूं का उठाव न होने पर नाराजहुये कलेक्टर

परिवहन कर्ताओं को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश


कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग की अध्यक्षता में सोमवार 6 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर डॉ.फटिंग ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरण, समय सीमा पर दर्ज प्रकरण तथा पीजी पोर्टल की शिकायतों सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत पार्थ जैसवाल सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं विभागों के कार्यालय प्रमुखों की उपस्थिति रही। उन्होंने गेहूं उपार्जन तथा पीडीएस वितरण की समीक्षा करते हुए 3 हजार मेट्रिक टन उपार्जित गेहूं के अब तक उठवा न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित परिवहन कर्ताओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह धान उपार्जन के शेष रहे किसानों के भुगतान को यथाशीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश भी कलेक्टर डॉ. फटिंग द्वारा दिए गए।

उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों में नल कनेक्शन नल एवं विद्युत कनेक्शन की स्थिति, विभागवार  लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने विभागवार लंबित 50 दिवस,100 दिवस, 300 दिवस की शिकायतों की भी विस्तार से समीक्षा की तथा इन शिकायतों को विभागवार शिविर आयोजित कर निराकृत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीजी पोर्टल, विभिन्न   आयोगों तथा जनप्रतिनिधियों के पत्रों में भी प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिए। कलेक्टर डॉ .फटिंग ने जन शिकायत पोर्टल की शिकायत, मानव अधिकार की लंबित शिकायतों सहित मंत्रीगणों, सांसदों एवं विधायकगणों के पत्रों पर लंबित कार्यवाही की विभागवार विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ फटिंग ने पंचायत एवं नगरीय निकाय की निर्वाचन गतिविधियों की भी समीक्षा कर नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त जिलाधिकारियों को सभी निर्वाचन कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने 9 अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों का डा का अनिवार्य रूप से मोटी का डेटा अनिवार्य रूप से प्रोर्टल में फीड  करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को मतदाता जागरूकता गतिविधि अंतर्गत मैदानीस्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ फटिंग ने जनपदवार अधिकारियों से चर्चा कर मतदान सामग्री वितरण एवं वापिसी की तैयारियों, मतदान केंद्रों की स्थिति, मतदान केन्द्र वार के साथ ही साथ अन्य निर्वाचन संबंधित तैयारियों की विस्तार में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश  संबंधित अधिकारियों को दिए।

सड़कों में सोल्डर एवं गड्ढों आदि का भराव करने के निर्देश दिए गए

बैठक में कलेक्टर डॉ. फटिंग द्वारा बाढ़ एवं आपदा राहत तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अनुभागवार उपलब्ध रेस्क्यु संसाधन जैसे मोटर बोट,पैडल बोट,ट्यूब,रस्से, लाईव जैकेट तथा रेस्क्यू टीम की उपलब्ध की जानकारी ली।  उन्होंने होमगार्ड विभाग के अधिकारियों को सभी उपलब्ध संसाधनों का सत्यापन कर जरूरी मरम्मत आदि कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ अनुभाग एवं अनुभाग्र एवं ग्राम स्तर पर तैराकों की जानकारी संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ.फटिंग ने जल संसाधन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को सभी छोटे बड़े डेम,तालाबों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह सड़क निर्माण विभागों को उनकी सड़कों में सोल्डर एवं गड्ढो आदि का भराव करने के निर्देश दिए गए।

सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad