राशन घोटाला को ले कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत संचालित उचित मूल्य की दुकानों की जाँच उपरान्त उल्लेखित समूहों में माँ पार्वती स्व सहायता समूह, विनायक महिला स्व सहायता समूह ,आठाबीसा महिला स्व सहायता समूह ,माँ सर्वेश्वरी महिला स्व सहायता समूह सेवा सहकारी समिति और कस्तूरबा स्व सहायता समूह ,के विरूद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
समाचार पत्रों में दिनांक 01 जून 2022 को प्रकाशित हुआ है जिसमें रतनपुर के उक्त दुकानों में भारी अनिमित्ता पाया गया है, जिसमें राजेश शर्मा खाद्य अधिकारी जिला बिलासपुर के द्वारा कहा गया है कि 23 दुकानों के खिलाफ गडबडी पाए जाने पर कार्यवाही की गई है।
पर आज दिनांक तक उक्त दुकानदारों पर किसी भी प्रकार की एफ.आई.आर. एवं उक्त दुकानों को निरस्त नहीं की गई है, इससे अधिकारियों एवं दुकानदारों के बीच आपसी लेनदेन कर मामला को रफादफा करने की नियत से कार्यवाही नहीं की जा रही है ऐसा आरोप लगाया जा रहा है
बलॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सूर्या ने अधिकारी को ज्ञापन देते हुए आवेदन किया है कि नगर की जन भावनाओं को देखते हुए तत्काल राशन घोटाले में संलिप्त स्व सहायता समूहों के संचालाकों के विरूद्ध एफ.आई. आर दर्ज करते हुए उचित मूल्य की राशन दुकान को निरस्त करने की कृपा करें
साथ ही अब्दुल कादिर खाद्य निरीक्षक रतनपुर की भूमिका संदिग्ध है। उस पर भी कार्यवाही करने की कृपा करें, और उन्होंने यह भी कहा कि अगर 07 दिवस के भीतर कार्यवाही नहीं की जाती है तो हम उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सूर्या, उपाध्यक्ष जितेन्द्र दुबे,इल्यास कुरैशी, महामंत्री कमल सोनी,मोहर खान,जमुना माथुर, एव भानसिंह, जतिन मिश्रा, सुधीर दुबे,राजेन्द्र धीवर, रामशरण कौशिक, शैल जायसवाल, यमुना बैसवाड़े, संतोषी,रानी साहू एवं समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर नगर के सैकडो कार्यकर्ता एव हितग्राही तथा आम जन उपस्थित थे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.