Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 3, 2022

जिला स्तरीय युवा व्यक्तित्व निर्माण शिविर का आयोजन किया गया योग एवं सदाचरण के साथ-साथ नशे से मुक्ति पाने के भी तरीके बताए गए

  जिला स्तरीय युवा व्यक्तित्व निर्माण शिविर का आयोजन किया गया 


योग एवं सदाचरण के साथ-साथ नशे से मुक्ति पाने के भी तरीके बताए गए 



 नशे से होने वाले नुकसान को भी लोगों तक पहुंचाया

   जिला स्तरीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर अंबागढ़ चौकी के आज तृतीय दिवस की प्रथम सत्र की शुरुआत योग प्राणायाम एवं ध्यान से हुआ तत्पश्चात शांतिकुंज  से पधारे द्वारा  कर्मफल

 सिद्धांत के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया कि हर व्यक्ति कर्म औरबउसके परिणाम से नहीं बच सकता। कोई व्यक्ति कर्म से भी नहीं बच सकता कर्म करना उनको अनिवार्य है जो भी मानव जीवन में जन्म लिया है कर्म रहित  नही रह सकते। कर्म का परिणाम  भोगना ही पड़ता है।इसलिए कर्म हम ऐसे करें कि उसका परिणाम सुखद हो हितकर हो। तत्पश्चात ब्रह्मचर्य साधना के बारे में बताया गया कि अपने शरीर में निहित ब्रह्मा तेज (वीर्य )को संचित और सुरक्षित करके जीवन कैसे उन्नत और ऊर्जा वान बना जा सकता है क्योंकि जब तक शरीर में ब्रह्म तेज की शक्ति संचित नहीं है तब तक हम किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं हो सकते चाहे आध्यात्मिक, सांसारिक, व्यावहारिक, व्यापारिक, किसी रूप में उन्नत  व सफल नहीं हो सकते इसलिए हमारे शरीर के अंदर निहित उस देवीय ऊर्जा को संचित करना आवश्यक है जैसे हनुमान जी और भीष्म पितामह,गौतम,वशिष्ट व गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषिआचार्य प श्री राम शर्मा आदि ने तेज बल को सुरक्षित कर सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन मे  अनेक अनेक अद्भुत कार्य किये जिसे विश्व जानता है। इसके लिए भाइयों और बहनों का अलग-अलग कक्षाएं ली गई जिसने जीवन के विभिन्न गुप्त और गूढ़ रहस्य को उन्हें बताया गया और उस ब्रह्म तेज को संचित करने की विधि बताया गया तथा उनके महत्व के बारे में बताया गया पश्चात द्वितीय सत्र में प्रशिक्षु भाई बहनों को नशा/व्यसन मुक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई नशा पान गुटखा ,तंबाकू, शराब,  गांजा ,चरस तम्बाकू  जैसे विभिन्न नशा  के चपेट में बच्चे- बूढ़े ,जवान,स्त्री -पुरुष  है नशा के लत में  आज एक जवान अवस्था में है बीमारियों के आगोश में आकर काल के गाल में समा जाता है और उनके परिवार के माता-पिता पत्नी और बच्चे की दुर्दशा होती है इसके बारे में चित्रात्मक कार्यशाला लिया गया और बच्चों को संकल्प कराया गया कि आज से हम नशा नहीं करेंगे। नारों ,गीत ,भजन के माध्यम से प्रशिक्षु को समझाया गया। नशा मानव जीवन के लिए बहुत ही खतरनाक और घातक है इसे छोड़ने से आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय लाभ क्या हो सकता है इसके बारे में बहुत ही चित्रात्मक प्रस्तुतीकरण दिया गया पश्चात अंबागढ़ चौकी के नगर के लिए एक विशाल नशा /मुक्ति व्यसन मुक्ति रैली गायत्री शक्तिपीठ से गुप्ता चौक ,राजवाड़ा सुभाष चौक ,सोनार पारा ,मरार पारा, कुम्हार पारा होते हुए अंबेडकर चौक और वहां से बस स्टैंड पार करते हुए वापस रैली वेल्डिंग चौक पर पहुंची जहां व्यसन रूपी लाश का चिता जलाया गया और रास्ते गली में  नशा न करने   की एक संकल्प लेने समाज से आवाहन व अपील किया गया।  पुनः रैली गायत्री मंदिर में आकर समाप्त हुई। इस रैली में नगर के  ट्रस्ट के वरिष्ठ गण व  समाजसेवी लोग उपस्थित रहे। आज का रैली  पूर्णता सफल रहा ।आज विशेष अतिथि के रूप में जोन उपसमन्वयक जय प्रकाश सिन्हा जी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी गायत्रीशक्तिपीठ अम्बागढ़ चौकी द्वारा दी गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad