Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 14, 2022

एक तरफ कांग्रेस का नव संकल्प शिविर का आयोजन तो दूसरी तरफ युवा छोड़ रहे कांग्रेस पार्टी , भाठागांव आर के कौशल किशोर साहू व प्रमोद ठाकुर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

एक तरफ कांग्रेस का नव संकल्प शिविर का आयोजन तो दूसरी तरफ युवा छोड़ रहे कांग्रेस पार्टी , भाठागांव आर के कौशल किशोर साहू व प्रमोद ठाकुर ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी 

               



गुण्डरदेही । विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व निर्वाचित महासचिव एवं ग्रामीण साहू समाज भाठागांव आर के अध्यक्ष रहे कौशल किशोर साहू एवं बूथ कांग्रेस भाठागांव आर के आदिवासी युवा नेता प्रमोद कुमार ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव कौशल किशोर साहू ने कहा कि वे पूर्व में गुण्डरदेही विधानसभा युवा कांग्रेस के निर्वाचित महासचिव के पद पर कार्य करते हुए विपक्ष में रहकर सरकार के खिलाफ होने वाले कांग्रेस के प्रत्येक धरना प्रदर्शन आंदोलन में अपने साथियो के साथ सहभागिता निभाई एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया उस समय हम जैसे युवा कार्यकर्ताओ की आवश्यकता कांग्रेस पार्टी को सिर्फ भीड़ बढ़ाने की थी अब प्रदेश में सरकार बनने के बाद कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओ की कांग्रेस के नेताओ एवं संगठन द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है इसलिए मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला किया इन्ही सभी बातों को लेकर कुछ दिनों पूर्व बालोद जिला कांग्रेस के दो बार जिला अध्यक्ष रहे अभिषेक शुक्ला ने कांग्रेस छोड़ी उसके बाद सुरेश साहू रजनीकांत शर्मा छक्कन साहू गिरधर निषाद श्रीकांत तिवारी नरेंद्र देवांगन जैसे वरिष्ठ पदाधिकारियो ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है अब फिर से विधानसभा चुनाव को नजदीक आते देख कांग्रेस पार्टी को कांग्रेस के कार्यकर्ता याद आने लगे है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के इन साढ़े तीन साल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की स्थिति किसी से छुपी नहीं है कांग्रेस सरकार बनने के पूर्व इसी तरह का संकल्प शिविर विधानसभा वार आयोजित किया गया था अब फिर 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता प्राप्ति की चाह रख रहे नेता पार्टी के कार्यकर्ताओं को लुभावने बातों के झांसे में लेने के लिए नव संकल्प शिविर आयोजित कर रही है पर कार्यकर्ताओं को बार बार ठगा नही जा सकता कौशल साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है कांग्रेस में अब कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता का कोई स्थान नहीं है यहां सिर्फ और सिर्फ परिक्रमावादी चापलूस और चाटुकारों को ही महत्व मिलता है


कांग्रेस छोड़ने वालों की फेहरिस्त लंबी - प्रमोद ठाकुर

प्रमोद कुमार ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवाओं का सिर्फ शोषण हो रहा है कांग्रेस में युवाओं को नारे लगाने तक सीमित रखा जाता है गुण्डरदेही कांग्रेस का हर निष्ठावान और संघर्षशील कार्यकर्ता आज पार्टी में घुटन महसूस कर रहा है ऐसा नहीं है की जिन लोगो ने पार्टी छोड़ा उतने लोग ही ऐसा महसूस कर रहे हैं ऐसे हजारों कार्यकर्ता हैं जो समय आने पर अपनी अहमियत दिखाएंगे कांग्रेस पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बहुत भारी पड़ेगी कांग्रेस के नेताओं का असली चेहरा सब पहचान चुके हैं।


CNI NEWS  गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad