डोंगरगढ क्षेत्र क्रमांक 1,2,3 के राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा मनाया गया हरेली त्यौहार
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र क्रमांक 1,2,3,के राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में हरेली का त्यौहार को वार्ड नंबर 2 अंबेडकर सांस्कृतिक भवन में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद राजेश गजभिए और प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव नलिनी मेश्राम थी , नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड पार्षद शिव निषाद, पार्षद अनीता लोकेश इंदुलकर पार्षद बलदेव यादव पार्षद मनोज साहू पार्षद प्राची सौमित्र सोनी मंचस्व थे कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राज्य गीत अरपा पैरी के धार से शुरू हुई
तत्पश्चात कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ किए गए जिसमें सर्वप्रथम कुर्सी दौड कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चों ने भाग लिया जिसमें सफाई कर्मचारी सोहागिया मंडावी प्रथम स्थान प्राप्त की दूसरा स्थान डिगेशश्वरी बसेना व तीसरा स्थान लीमन चंद्रवंशी का रहा
तथा गेड़ी दौड़ में प्रथम स्थान ज्योति कुंजाम दूसरा लक्की कुंजाम तीसरा स्थान हिमांशु ठाकुर ने प्राप्त किया तथा फुगड़ी खेल में लक्ष्मी बिलिया पहला स्थान संगीता साहू दूसरा स्थान व नंदिता मानिकपुरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया इसके पश्चात कबड्डी का कार्यक्रम किया गया जिसमे रिद्धि सिद्धि टीम ,जय मां दुर्गा टीम ,नारी संकल्प टीम ,सफाई मित्र समूह , सहित अन्य टीमों ने भाग लिया जिसमें नारी संकल्प टीम ने सफलता हासिल की , विजेताओं को अतिथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों में रुचि दिखाने एवं लोगों को छत्तीसगढ़ के खेलो से जुड़ने के लिए जागरूक किया उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है इसलिए हमें अपनी संस्कृति से जुड़ा रहना चाहिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति का देश में ही नहीं विदेशों में भी नाम है इसीलिए माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव मनाया जाता है आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नलिनी मेश्राम ने बताया कि हमारी संस्कृति पर्यावरण से जुड़ी हुई है इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सबको मिलजुल कर कार्य करना चाहिए कार्यक्रमों को वार्ड पार्षदो सहित अन्य ने भी संबोधित किया इस कार्यक्रम में युवा मितान क्लब के अध्यक्ष चंद्रशेखर बोरकर उपाध्यक्ष बादल वाल्दे व आशीष डोंगरे सचिव विनायक मेश्राम, सह सचिव सिमरन साखरे राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सामुदायिक संगठन सुश्री उषा मेश्राम,करुणा गजभिये, सदस्य बरखा बागड़े, स्नेहा, विवेक वासनिक, आकाश कोटागले,शुभम खोबरागड़े, युवा बौद्ध समिति के अध्यक्ष दुर्गेश सहारे, ललिता साखरे ,संजय फूले, रेखा खोबरागड़े, सहित बड़ी संख्या में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य उपस्थित थे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.