Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 4, 2022

शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और आमनागरिकों कि समस्याओं का निराकरण होगी प्राथमिकता:कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

 शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और आमनागरिकों कि समस्याओं का निराकरण होगी प्राथमिकता:कलेक्टर श्री तारन प्रकाश  सिन्हा



नवपदस्थ कलेक्टर मीडिया से हुए रूबरू


जांजगीर-चाम्पा 4 जुलाई 2022/ जांजगीर-चाम्पा जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से मुलाकात व चर्चा की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आम जनमानस तक शासन की योजनाओं को पहुचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रशासन के साथ जिले में मीडिया का बेहतर तालमेल हो और पाठकों तक सकारात्मक कार्य उपलब्ध हो,यह उनकी कोशिश होगी। वे सकारात्मक आलोचनाओं का स्वागत करते हैं और ऐसी आलोचनाओं में सुधार की आवश्यकताओं पर भी ध्यान अवश्य केंद्रित करेंगे। 

 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ अपने स्तर पर आमनागरिकों की जो भी समस्याएं हैं,उनका भी त्वरित निराकरण करेंगे। जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा,पोषण, किसानों से जुड़ी योजनाओं के अलावा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कलेक्टर ने मीडिया के पत्रकारों के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित किए जा रहे योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की। उन्होंने पत्रकारिता के कार्य को बहुत जिम्मेदारी वाला बताते हुए कहा कि पत्रकारिता में यह कोशिश होनी चाहिए कि हम पूर्वाग्रह से ग्रसित न होकर सकारात्मक पत्रकारिता को स्थान दे और किसी महत्वपूर्ण खबर पर दूसरे पक्ष की बातों को भी स्थान दे, ताकि किसी तरह की भ्रम की गुंजाइश न हो। श्री सिन्हा ने बताया कि वे जनसंपर्क आयुक्त भी रहे हैं और मीडिया से उनका नियमित संवाद के साथ एक साथी के रूप में भी संबंध बना हुआ है। उन्होंने जिले में बेहतर कार्य होने की बात कहते हुए कहा कि आगे भी और बेहतर कार्य करने की कोशिश होगी।


*प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे*


कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि प्रशासन में जनपद,तहसील सहित अन्य शासकीय कार्यालय व विभाग महत्वपूर्ण होते हैं। यहाँ आमनागरिकों की समस्याओं का निराकरण के साथ योजनाओं का भी क्रियान्वयन मैदानी स्तर पर होता है। इसलिए उनकी यही कोशिश होगी कि प्रशासन स्तर पर पारदर्शिता की झलक सभी को देखने मिले। 


*गड़बड़ी पर होगी कार्यवाही*

कलेक्टर श्री सिन्हा ने मीडिया से कहा कि अखबारों में प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लिया जाएगा। इसके अलावा जो भी गड़बड़ियां सामने आएगी उस पर जांच के साथ कार्यवाही भी सुनिश्चित करेंगे। वे स्वयं भी जिले में विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ हितग्राहियों से मिलेंगे और अपने स्तर पर उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश करेंगे। किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर कार्यवाही भी करेंगे।


जांजगीर-चाम्पा जिले से हैं अपनत्व की भावना


कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि वे पूर्व में भी इस जिले में रह चुके हैं। वे बिलासपुर जिले के हैं और वही पढ़ाई भी किए हैं। जांजगीर-चाम्पा जिला को पहले से भलीभांति जानते हैं। यहाँ के लोग सरल और किसान है। एक बड़ा कृषि क्षेत्र होने के नाते उनकी भी कोशिश होगी कि शासन की कृषि आधारित योजनाओं का लाभ किसानों तक अवश्य पहुंचे। उन्हें खाद-बीज का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह जिला उन्हें अपनत्व का अहसास कराता है।


राहुल का रेस्क्यु एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी वर्क


कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्राम पिहरीद में राहुल साहू के रेस्क्यु के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया ने भी इस रेस्क्यु ऑपरेशन को सकारात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। यह एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी वर्क था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad