छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन संघ का धरना प्रदर्शन का अंतिम दिन मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर -छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन संघ के द्वारा 25जुलाई से चल रहे धरना प्रदर्शन का आज अंतिम दिन रहा।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांग - केंद्र के समान मंहगाई भत्ता, और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता,देय तिथि से दिया जाए।
शासन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं होने के स्थिति में आंदोलन आगे भी किया जाएगा।
फेडरेशन संघ द्वारा मंहगाई भत्ते एवं गृह भाड़ा भत्ते के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया है, प्रथम चरण में 30मई को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव के नाम हड़ताल की नोटिस प्रदेश भर में दिया गया।
दूसरे चरण में 29 को एक दिवसीय प्रांत व्यापी धरना प्रदर्शन। तीसरे चरण में 25से 29 जुलाई तक 5 दिवसीय कलम बंद हड़ताल।
आज हजारों की संख्या में एकजुट होकर कर्मचारी/अधिकारीयों ने अपना आक्रोश प्रकट किया।
फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर निधी साहू को सौंपा।
आगामी 31 जुलाई को बैठक कर आगामी रणनीति के बारे में योजना बनाए जाने की बात कही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.