Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 28, 2022

सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में पारंपरिक खेलो के साथ हरेली पर्व उत्साह से मनाया गया

 सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर  में   पारंपरिक खेलो के साथ हरेली पर्व उत्साह से मनाया गया




रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट


रतनपुर....छत्तीसगढ़ की लोक  संस्कृति के विकास में स्थानीय त्योहारों का विशेष योगदान होता है  यह संस्कृति को जीवंत स्वरूप प्रदान करने वाला पर्व  है | पर्वों  की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का समृद्धशाली इतिहास है। हर वर्ग वर्ष भर  कोई न कोई पर्व मनाता रहता है  जो यहां की सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते है। हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व के रूप में अत्यधिक उत्साह  के साथ मनाया जाने वाला पर्व  है |


छत्तीसगढ़ की इसी लोक संस्कृति को भावी पीढ़ी को  अवगत कराने के लिए  विद्यालय में हरेली पर्व धूमधाम से मनाया गया इस दौरान कृषि   मे प्रयुक्त होने वाले पारंपरिक औजारों का पूजन किया गया  विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव कृषि उपकरणों के महत्व से बच्चों को परिचित कराया।


 तत्पश्चात छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल फुगडी, गेड़ीदौड़,भौराचालन की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे गेड़ी दौड़ की प्रतियोगिता मे 10 बच्चों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता का प्रथम स्थान उत्कर्ष यादव को मिला।नारियल फेंक की प्रतियोगिता मे 20 भैया एवं 10बहनो ने भाग लिया इस प्रतियोगिता का प्रथम स्थान वेदांत यादव को मिला।भौरा चालन की प्रतियोगिता मे 8बच्चों ने भाग लिया  आशीष कश्यप प्रथम स्थान पर रहे। बहनो के लिए आयोजित फुगड़ी स्पर्धा मे 5 बहनो ने भाग लिया इस प्रतियोगिता मे पल्लवी कश्यप विजेता रही।विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने मे श्रीमती तृप्ति बघेल, श्रीमती मणि फांसे, आकांक्षा कहरा,दामिनी श्रीवास, सूर्यकांत यदु,तुषार गुप्ता, का विशेष योगदान रहा विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार माना।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad