Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 6, 2022

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में किया विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में किया विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण


ग्राम ठेमाबुजुर्ग में 05 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से उच्च स्तरीय पूल निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।प्रदेश की महिला एंव बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम चिखली, ठेमाबुजुर्ग और आमाडुला में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाए दी। इस दौरान उन्होंने अंचल के लिए जीवन रेखा साबित होने वाली ग्राम ठेमाबुजुर्ग में 5 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पूल निर्माण का भूमिपूजन किया। 


इसके अलावा उन्होंने ग्राम चिखली में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन के अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ग्राम आमाडुला में 17.20 लाख रूपए की लागत के हाईस्कूल भवन जीर्णाेद्धार कार्य, 15.52 लाख रूपए की लागत के पेयजल पाईप लाईन विस्तार कार्य और8.92 लाख रूपए की लागत के व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्राम भर्रीटोला में महिला स्वसहायता समूह के विभिन्न क्रियाकलापों के लिए कलस्टर भवन निर्माण की घोषणा के अलावा ग्राम आमाडुला में गोड़वाना सामुदायिक भवन एवं कलामंच निर्माण के साथ-साथ मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केन्द्र तक सुरक्षित पहुॅचाने हेतु 102 वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की घोषणा भी की। इसके अलावा मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्राम ठेमाबुजुर्ग एवं आसपास के ग्रामों के 40 जरूरतमंद लोगों को स्वेच्छा अनुदान के रूप में6 लाख 40 हजार रूपए की राशि का चेक भी वितरण किया। उन्होंने वहाॅ 2 हितग्राहियों को शासन की मोंगरी योजना के तहत् मछली जाल और आईस बाॅक्स प्रदान कर लाभान्वित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत डौण्डी की अध्यक्ष श्रीमती बंसती दुग्गा, उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर, कृषि उपज मंडी बालोद के भारसाधक समिति के अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि आज इस अंचल में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन होने से इस क्षेत्र में विकास का महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम ठेमाबुजुर्ग से भर्रीटोला मार्ग में तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण इस क्षेत्र के लोगों की बरसोें पुरानी माॅग थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए ग्राम ठेमाबुजुर्ग में अपने आगमन के कुछ महिनों के पश्चात् इस उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही शीघ्र ही पुल निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। श्रीमती भेंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर वर्ग के विकास एवं हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है। जिसके चलते लगभग चार वर्षां के कार्यकाल में राज्य में विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के विषम परिस्थितियों में भी राज्य में विकास कार्य बाधित नहीं हुआ तथा सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहा। 

श्रीमती भेंडिया ने कहा कि किसानों, ग्रामीणों एवं मजदूरों की हितों की रक्षा करना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं किसान पुत्र हैं। इसलिए वे किसानों की वास्तविक जरूरतों को भलीभांति समझते हैं। इसके फलस्वरूप ही उन्होंने 2500 रूपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी एवं किसानों के ऋणमाफी जैसे साहसिक निर्णय लिया था। इस अवसर पर उन्होंने अपने गाॅव एवं क्षेत्र के विकास के लिए सभी लोगों से सहयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर जनपद पंचायत डौण्डी की अध्यक्ष श्रीमती बंसती दुग्गा, उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर, कृषि उपज मंडी बालोद के भारसाधक समिति के अध्यक्ष  भोलाराम देशमुख, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad