छत्तीसगढ़ के 5 खिलाड़ियों का नाम प्रो कबड्डी लीग ऑक्शन में शामिल
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के 5 खिलाड़ियों का नाम प्रो कबड्डी लीग 2022 के लिए खिलाड़ियों पर लगाई जाने वाली बोली के लिए नाम नमोनित किया गया है
इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिव जिला कबड्डी संघ बिलासपुर प्रदीप यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के 5 होनहार पुरुष कबड्डी खिलाड़ियों का नाम प्रो कबड्डी लीग 9वे सीजन के लिए खिलाड़ियों पर लगने वाली बोली के लिए नाम शामिल किया गया है
ये बोली 5 से 6 अगस्त को मुंबई में आयोजित किया गया है जिसमे पूरे भारत देश के विभिन्न राज्यो के खिलाडीयो के अलावा
अन्य देशों के खिलाड़ियों पर टीम मालिक बोली लगाएगी टीम ऑक्शन में शामिल खिलाडी कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर के वीरेंद्र खुसराम रेडर, संस्कार मिश्रा आलराउण्डर , उमेश पोर्ते डिफेंडर, का नाम शामिल है
रायगढ़ जिला से शुभम सिंह को रेडर के रूप में और राजनांदगांव जिला से हेमन्त सिन्हा का नाम आलराउंडर के रूप में बोली लगने के लिए के शामिल किया गया है
ये पाचो खिलाड़ी अभी हाल में हरियाणा में आयोजित सिनियर चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था जिस कारण इन खिलाडीयो का नाम ऑक्शन में रखा गया इससे पहले डॉक्टर सी वी रमन यूनिवर्सिटी का प्रितिनिधित्व करते हुवे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 -22 बंगलोर में वीरेंद्र खुसराम, संस्कार मिश्रा और उमेश पोर्ते ने रमन यूनिवर्सिटी को ब्रॉन्ज़ मैडल दिलाया था जिसकी वजह से प्रो कबड्डी लीग सेलेक्टर का नजर इन खिलाड़ियों पर था इन खिलाडीयो ने छत्तीसगढ़ का नाम रास्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है ऑक्शन लिस्ट पर नाम होने पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अशोक चौधरी,महासचिव बसन्त शर्मा,उपाध्यक्ष डी डी साहू, कोषाध्यक्ष अवध राम चंद्राकर,छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग चैयरमेन हेमन्त यादव,अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर जीवन मिश्रा,कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र जगत, रेफ़री बोर्ड चैयरमेन हरबंश कस्तूरिया, क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल,व्यायाम शिक्षक जितेंद्र सराफ,महेंद्र पटेल, राकेश देवांगन आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.