Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 23, 2022

भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा, जिलाध्यक्ष विक्रम ध्रुवे ने कहा दबाव बनाकर आंदोलन को कुचलना लोकतंत्र की हत्या

भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा, जिलाध्यक्ष विक्रम ध्रुवे ने कहा दबाव बनाकर आंदोलन को कुचलना लोकतंत्र की हत्या




दल्लीराजहरा/डौंडी 

अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ते को लेकर अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इस आंदोलन पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है. श्री ध्रुवे ने कहा, कांग्रेस सरकार बल पूर्वक कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने में लगी है. आखिर केंद्र के समान 34 प्रतिशत डीए कांग्रेस सरकार क्यों नहीं दे रही है? दबाव बनाकर आंदोलन कुचलना लोकतंत्र की हत्या है.


श्री ध्रुवे  ने आगे कहा, कर्मचारी भाई-बहन चिंता न करें. सवा साल बाद सरकार बनते ही आपकी सारी मांगे भाजपा की सरकार पूरा करेगी. कर्मचारियों को डरने, घबराने की जरूरत नहीं है. कर्मचारियों को संवैधानिक मान्यता प्राप्त है. अब इस सरकार का समय ज्यादा नहीं बचा है. हड़ताल पर पुलिस प्रशासन की सख्ती और एस्मा लगाए जाने पर श्री ध्रुवे ने कहा कि सरकार ने छत्तीसगढ़ की पुलिस के साथ भी विश्वासघात किया है. उनके लिए जनघोषणा पत्र में घोषणा की गई थी पर वादा पूरा नहीं कर पाई. उनके परिवारों को मारा, उनके परिवारों को जेल में भेजा. छत्तीसगढ़ की पुलिस भी हमारे साथ है, सरकार के साथ नहीं है.श्री ध्रुवे ने आगे कहा की


बेरोजगारी को लेकर 24 अगस्त को युवा मोर्चा का बड़ा आंदोलन होगा. आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी का पूरा समर्थन मिल रहा है. श्री ध्रुवे ने कहा आंदोलन अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

Central News india से बालोद जिला ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad