जन्माष्टमी पर पेटेश्री सर्किल की शोभायात्रा ऐतिहासिक रहा
विधायक दलेश्वर साहू एवं जय श्री साहू ने किया
बांकल में यादव सामुदायिक भवन का लोकार्पण।
राजनांदगांव । पिछले दिनों भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कोसरिया यादव समाज सर्किल पेटेश्री यादवी संगठन ने सर्किल के २२ ग्रामों में १२ घंटे की विशाल शोभायात्रा जिसमें राधा कृष्ण की झांकी, राउत नृत्य, धुमाल पार्टी, डी.जे. के साथ धूम मचाकर पूरे जिला के लिए यादवी संगठन का अनुकरणीय उदाहरण पेश किये है ।
जिला कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव ने इस उत्कृष्ठ आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिये है तथा भविष्य में ऐसे ही कार्यक्रमों की अपेक्षा किये है ।
सर्किल पेटेश्री के ग्राम बांकल में गोविंद उत्सव के पावन पर्व के दिन नव निर्मित यादव सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम मुख्य अतिथि महोदया श्रीमति जय श्री साहू धर्म पत्नी लोकप्रिय विधायक माननीय दलेश्वर साहू विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव के हाथों से हर्षोल्लास संपन्न हो गया ।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव तथा विशेष अतिथियों में मा. टिकेश साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत
डोंगरगांव, श्री लखन सूर्यवंशी जनपद सदस्य, श्री दयाराम साहू ग्राम पटेल, श्री ओमकार पाल ग्राम विकास समिति, श्रीमति निर्मला जितेन्द्र सिन्हा जनपद सदस्य डोंगरगांव, श्री हवन सिन्हा उपाध्यक्ष ग्राम विकास समिति, श्री रजक साहू विधायक सुपुत्र सहित जिला कोसरिया यादव समाज संरक्षक श्री के.आर.यादव और श्री फगवा राम यादव भी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महोदया श्रीमति जयश्री ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना से किया यादव समाज ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर समस्त अतिथियों का हार्दिक सम्मान किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति जयश्री साहू ने सभा को संबोधित करते हुए समस्त जनमानस को भगवान श्री कृष्ण के महोत्सव और गोंविदा पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए यादव बंधुओं द्वारा किये गये संगठनात्मक पहुलु का सराहना करते हुए ग्रामवासियों से कहा कि यह सामुदायिक भवन केवल यादवों के लिए नही बल्कि ग्राम में बसे हर समाज के लिए उपयोगी है । ग्रामवासियों के द्वारा रखे मांग पत्र पर हर संभव इसकी पूर्ति किये जाने की संभावना जताई । कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए पेटेश्री सर्किल यादव बंधुओं द्वारा अनुकरणीय पहल की तारिफ करते हुए इसी प्रकार यादवी संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की । जिला
कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव के संरक्षक श्री कार्तिक राम यादव ने पेटेश्री सर्किल द्वारा अनुकरणीय आयोजन के लिए बधाई दिये साथ ही १२ घंटे की शोभा यात्रा को प्रत्येक समाज के लिए प्रेरणादायक बताया । समाज में संगठनात्मक जागृति के लिए शिक्षा, नशा मुक्ति अभियान आदर्श विवाह की अनिवार्यता के साथ-साथ समाज में युवा मंडल एवं महिला मंडल की विशेष भूमिका होती है, इसे संगठित बनाए रखना जरूरी बताया ।
सर्किल अध्यक्ष श्री सुरेश यादव, श्री मेघू राम यादव उपा., श्री हेमचंद यादव सचिव, श्री अनिल यादव सह-सचिव, श्री राजू यादव कोषा., युवा मंडल के श्री राम खिलावन यादव अध्यक्ष, श्री दिलबहार यादव उपा., श्री प्रवीण यादव सचिव, श्री रूपेश यादव सह-सचिव, श्री राजू यादव संरक्षक, महिला मंडल से श्रीमती सुनिता यादव अध्यक्ष, श्रीमति अश्वनी यादव उपा, श्रीमती हेमलता यादव सचिव, श्रीमती दुलारी यादव सह-सचिव, श्रीमती सुलोचना यादव कोषा.
संरक्षकगणों में श्री कृष्णा यादव, श्री गोकुल यादव, श्री नारायण यादव, श्री राकेश यादव, श्री बंशीयादव, श्री गणेश राम यादव गोपाल सखा, पचगैंहिया प्रमुखों में श्री राम रतन यादव खैरी, श्री खिलावन यादव मूनगांव, श्री राकेश यादव हरदी, श्री कृष्णा यादव पारागांव, श्री महेश यादव आरगांव सहित समस्त पदाधिकारियों एवं समाजिक बंधुओं को जिला कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव की ओर से विशेष बधाई एवं शुभकामनाएँ । उक्त जानकारी युवा सचिव श्री प्रवीण यादव ने दिये ।
मो . ९६४४३५३०४९
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.