बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर ---बेलगहना तहसील के ग्राम छतौना का है जहाँ लगभग 10 वर्ष पूर्व नहर निर्माण में लोगों की जमीन शासन द्वारा अधिग्रहित की गई थी जिसका की मुआवजा इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी न मिलने व अधिकारियों के चक्कर काट काट कर परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को दालसागर चौक पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया। वहीं
*चक्का जाम की सूचना पाते ही गहरी नींद से जागा प्रशासन*
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा के निर्देश पर किसानों व ग्रामीणों को समझाइश देने पहुंचे बेलगहना तहसीलदार डी के कोसले ने ग्रामीणों को समझाते हुए शुक्रवार 23 सितंबर से मुआवजा का चेक सभी प्रभावितों को प्रदान करने आश्वासन दिया जिस पर ग्रामीणों ने चक्का जाम का अपना फैसला वापस लिया।
बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि 10--12 वर्षों से इंतजार कर रहे ग्रामीण किसानों को महज 3 ही दिन में उनके भूमि अधिग्रहण का मुआवजा मिल पाएगा अथवा नहीं।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.