Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 20, 2022

मुख्यमंत्री ने जब ज्योति को कहा-3लाख रूपये में हो जाएगा फिर 4 लाख देने की घोषणा।

 मुख्यमंत्री ने जब ज्योति को कहा-3लाख रूपये में हो जाएगा फिर 4 लाख देने की घोषणा।


सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी

मुख्यमंत्री ने ज्योति के सपनों को दी उड़ान।


21 साल की ज्योति चक्रधारी कभी सपने में नहीं सोची थी कि आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम में उनके सपने आसानी से पूरे हो जाएंगे। जिन सपनों को बुनते-बुनते वह बड़ी हुई, उन सपनों को पूरा करने में कई बाधाएं भी खड़ी हुई। फिर भी पढ़ने में तेज और खेलने में चपल खिलाड़ी ज्योति ने उम्मीद और विश्वास के साथ आज बालोद के कुसुमकसा में आने का फैसला किया।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जब उन्होंने बोलने का साहस किया तो अपनी समस्याओं को बताते हुए भावुक हो गई। मुख्यमंत्री को बता रही थी की किस तरह आर्थिक तंगी से जूझते हुए उन्होंने कराटे में राष्ट्रीय और घरेलू स्पर्धाओं में गोल्ड और सिल्वर जीते हैं। कराटे की खिलाड़ी ज्योति चक्रधारी बीएससी की पढ़ाई कर चुकी है और आगे एमएससी करना चाहती हैं लेकिन हमेशा की तरह पैसे आड़े आ जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के मंच को चुना।


उन्होंने मुख्यमंत्री के संवेदनशीलता की कहानियां सुनी थी लेकिन आज देख भी ली। मुख्यमंत्री ने उनकी कहानी सुनते ही कहा कि 3 लाख रुपये में हो जाएगा, फिर 1 लाख रुपये और देते हुए 4 लाख रुपये देने की घोषणा कर दी। ज्योति के आंखों में सपने तैरने लगे और हौसले उड़ान भरने लगे। ज्योति ने बताया कि उनके पिता कुम्हार का काम करते हैं और घर में माता और भाई है। जमीन के नाम पर कुछ नहीं है। इतने बड़े सपनों को पूरा करना आसान नहीं था, लेकिन मुख्यमंत्री ने तत्परता से इन सपनों को ना केवल पूरा किया बल्कि ज्योति के हौसलों को एक नई उड़ान और ऊंचाई दी। ज्योति ने भावुक मन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad