Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 30, 2022

ब्रह्माकुमारी सेंटर में चैतन्य झांकी का हुआ शुभारंभ नवरात्रि में नवमी तक प्रतिदिन रात 7से10 बजे तक लगेगी देवियों की दिव्य झांकिया


ब्रह्माकुमारी सेंटर में चैतन्य झांकी का हुआ शुभारंभ नवरात्रि में नवमी तक प्रतिदिन रात 7से10 बजे तक लगेगी देवियों की दिव्य झांकिया  

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद के तत्वधान में आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी में प्रथम दिवस के उद्घाटन अवसर पर भ्राता प्रदीप चोपड़ा अध्यक्ष पत्रकार संघ, भ्राता टीकम पिपरिया पत्रकार, प्रमोद पम्पालिया कोषाध्यक्ष व्यापारी संघ, भ्राता प्रमोद गोलछा व्यवसायी, ब्रह्मा कुमारीज की मुख्य संचालिका बी.के. विजय लक्ष्मी दीदी सहित ब्रह्माकुमारी बहने उपस्थित थे।


इस अवसर पर ब्रम्हाकुमारी विजय लक्ष्मी दीदी ने कहा कि यहां जो चैतन्य देवियां देख रहे हैं यह सभी कन्याए राजयोग का अभ्यास कर परमात्म शक्ति के द्वारा एकाग्रता को प्राप्त किया है। परमात्मा की याद से ही सर्व गुण और सर्वर शक्तियां हमारे अंदर आने लगती है और जीवन से बुराइयां समाप्त होती है इस संस्था का लक्ष्य ही है नर श्रीनारायण के समान हो और नारी श्रीलक्ष्मी के समान हो।

इस प्रकार उन्होंने बताते हुए कहा कि यह चैतन्य झांकी प्रति दिन 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक संध्या 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा। तत्पश्चात 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक राज योग शिविर रखा गया है प्रातः 7:00 से 8:00 तक और शाम  7 :00 से 8:00  में से किसी एक सत्र में भाग लेकर लाभ उठाया जा सकता है।उल्लेखनीय है ब्रम्हा कुमारिज बहनों के द्वारा निःशुल्क सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से लगातार जीवन में सुख शांति व समृद्धि की राह बताई जा रही हैं।

उपस्थित सभी अतिथियों ने इस मनोरम चैतन्य झांकी की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर साक्षात देवियों का दर्शन हो रहा है, हर बार यहां आने से बहुत अच्छा अनुभव होता है, आत्मज्ञान सुख ,शांति की अनुभूति होती है।

-------

इस चैतन्य झांकी में संगीतमय कॉमेंट्री के माध्यम से मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां काली, और मां उमा देवी आदि की महिमा का लाइट एंड साउंड के माध्यम से प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad