News Reported by Mohammad Azhar Hanfi
एक सड़क दुर्घटना में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री कि मुंबई के पास मौत हो गई है। वह 54 साल के थे, पालघर पुलिस स्टेशन ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में चार लोग थे, इनमें से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है और 2 लोग घायल हुए हैं।
आइए जानते हैं कौन थे सायरस मिस्त्री
आयरलैंड में पैदा हुए साइरस मिस्त्री ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की। पालोनजी शापूरजी के सबसे छोटे बेटे थे उनका परिवार आयरलैंड के सबसे अमीर भारतीय परिवारों में से एक था। शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी में 1991 में काम करना शुरू किया था। उन्हें 1994 में शापूरजी पालोनजी समूह का निदेशक नियुक्त किया गया था। सायरस के नेतृत्व में शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी ने जमकर मुनाफा कमाया और उसका टर्नओवर दो करोड़ पाउंड से करीब डेढ़ अरब पाउंड हो गया।
कंपनी ने मरीन, तेल, गैस और रेलवे के क्षेत्र में काम फैलाया। इस दौरान इस कंपनी के कंस्ट्रक्शन का काम 10 से ज्यादा देशों में फैला। सायरस के नेतृत्व में उनकी कंपनी ने भारत में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। इनमें सबसे ऊंचे रिहायशी टावर का निर्माण, सबसे लंबी रेलवे पुल का निर्माण और सबसे बड़े बंदरगाह का निर्माण शामिल है। साल 2006 में साइरस मिस्त्री टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए, साल 2012 में रतन टाटा के रिटायरमेंट के बाद उन्होंने टाटा ग्रुप की कमान संभाली वह टाटा संस के छठे चेयरमैन बने। साल 2016 में टाटा संस के बोर्ड में वोट करके साइरस मिस्त्री को चेयरमैन के पद से हटा दिया था।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.