डोंगरगांव- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री डिकेश साहू के संयोजन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नगर में किया गया। जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित वरिष्ठ नेता डॉ. नीरेंद्र साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंचाने की रही है। वे समाज के निचले वर्ग तक को शासन के योजनाओं से लाभान्वित करना चाहते थे।
उनका जीवन परोपकार व देशभक्ति से परिपुरित रहा। सभा को सम्बोधित करते हुए महामंत्री एवम पार्षद डिकेश साहू ने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पश्चात उपाध्याय जी के तैल चित्र के समक्ष उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उक्त अवसर पर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, दीना पटेल सहित नगरवासी सम्मीलित रहे।
CNI NEWS राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.