डोंगरगढ़ - विश्व निर्माता कर्णधार बाबा विश्वकर्मा की स्थापना पूजा प्रतिवर्ष 17 सितंबर को समुचे भारतवर्ष में बहुत ही श्रद्धा, भक्ति के साथ की जाती है। इनकी पूजा प्राय: मिस्त्री, इंजीनियर एवं कारीगरों द्वारा विशेष रूप से की जाती है। जिसमें सभी वर्ग के कारीगर, इंजीनियर, मिस्त्री शामिल होते हैं। इसी क्रम में डोंगरगढ़ शहर विद्युत केंद्र में भी 17 सितंबर को मूर्ति स्थापना विधिवत पुरोहित द्वारा आरती पूजा, मंत्रोच्चार के साथ की गई दिन भर सेवा भाव के बाद दूसरे दिन 18 सितंबर को विदाई विसर्जन संगीतमय, गाजे-बाजे के साथ भक्तिमय रूप में किया गया। जिसमें विद्युत विभाग के (एई) सुरेश कुमार ठाकुर, (एई) दिलीप कुमार सोनी, (जेई) पवन यादव एवं लाइनमैन हेड तेज लाल लिल्हारे, मिंटू साहू, भूपेंद्र ताम्रकार, मनोज निर्मलकर, हृदय श्याम, मलेश कुमार, ठेकेदार ओम तिवारी, ठेकेदार संजय जंगेल, ठेकेदार पूरन साहू, ठेकेदार केशव साहू आदि सम्मिलित हुए।
CNI NEWS राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.